Home
Mobile

Realme 13 plus और Realme 12 plus में क्या अंतर है? जानिए सभी स्पेसिफिकेशन की तुलना

Realme 13 plus vs Realme 12 plus: रियलमी ने हाल ही में Realme 13 plus स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जो तगड़े फीचर्स के साथ आता है। आज हम इसके और कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुए, Realme 12 plus के बीच मिलने वाले अंतर की बात करेंगे। जिसकी मदद से आप इन दोनों में से अपने लिए बेस्ट डिवाइस का चुनाव कर सकेंगे।

वैसे तो देखने में ये दोनों ही फोन्स शानदार डिजाइन के साथ आते हैं। लेकिन कीमत से लेकर फीचर्स तक में आपको अंतर मिलेंगे। तो चलिए आगे आपको इनकी कीमत व फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Realme 13 plus और Realme 12 plus में क्या अंतर है?

डिस्प्ले: Realme 13+ 5G में 6.72 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। जबकि, कंपनी ने Realme 12+ 5G को 6.67 इंच की अल्ट्रा-स्मूद AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया था, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर: Realme 13+ 5G में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि, Realme 12+ 5G में MediaTek Dimensity 7050 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

स्टोरेज: Realme 13+ 5G को 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। जबकि, Realme 12+ 5G में 8GB RAM/128GB और 8GB RAM/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।

ओएस: Realme 13+ 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। जबकि, Realme 12+ 5G फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 ओएस पर चलता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Realme 13+ 5G में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony LYT-600 मैन कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

जबकि, , Realme 12+ 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का Sony LYT 600 सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। जबकि, सेकेंडरी कैमरा 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP के मैक्रो सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: Realme 13+ 5G में कंपनी ने 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसमें आपको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। जबकि,12+ 5G में भी 5000mAh की बैटरी दी गई है, 67W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत: Realme 13+ 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 26,999 रुपये है । लेकिन प्री बुकिंग पर डिस्काउंट और अतिरिक्त 1500 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है। 6 सितंबर से शुरू होने वाली इसकी पहली सेल में इसे आप खरीद सकेंगे।
जबकि, Realme 12+ 5G के 8GB/128GB मॉडल को कंपनी ने 20,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज को 21,999 रुपये में लॉन्च किया था।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 13 plus vs Realme 12 plus: What are the Differences? Checkout Our Full Specs Comparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X