Realme 13 Pro+ 5G मोनेट पर्पल कलर वेरिएंट की पहली सेल आज, पाएं 7 हजार तक की छूट, जानें ऑफर
Realme 13 Pro+ 5G Monet Purple Color वेरिएंट की बिक्री आज यानी 2 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रही है। इस दौरान ग्राहक इस फोन को कीमत से पूरे 7,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकेंगे। नया कलर वेरिएंट Flipkart, Realme India वेबसाइट और ऑफ़लाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है।
आपको बता दें, Realme ने जुलाई 2024 में ही Realme 13 Pro 5G के साथ भारत में 13 Pro+ 5G को भी लॉन्च किया था। शुरुआत में इसे हरे और सुनहरे कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया था। तो आइए आपको आगे इसके नए कलर वेरिएंट की कीमत से लेकर लॉन्च ऑफर तक के बारे में बताते हैं।

Realme 13 Pro+ 5G कीमत, ऑफर व उपलब्धता- Realme 13 Pro+ 5G के लेटेस्ट कलर वेरिएंट को भारत में Flipkart, Realme इंडिया वेबसाइट और ऑफलाइन मेनलाइन स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
कीमत की बात करें तो Realme 13 Pro+ 5G के नए कलर वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम इसमें 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है, जबकि 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 34,999 रुपये और 36,999 रुपये है।
ऑफर्स की बात की जाए तो Realme ने बताया कि 2 सितंबर को दोपहर से आधी रात के बीच मोनेट पर्पल कलर ऑप्शन खरीदने वाले ग्राहक को 3,000 रुपये की छूट वाला बैंक ऑफर मिलेगा।
इसके साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ग्राहक 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ले सकेंगे। बता दें, बैंक ऑफर लिमिट और केवल नए कलर वेरिएंट पर ही मान्य है।
Realme 13 Pro+ 5G स्पेक्स व फीचर्स- Realme 13 Pro+ 5G 6.7-इंच 120Hz फुल-HD+ AMOLED स्क्रीन मिलता है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 2 SoC से चिपसेट से लैस है। जो Android 14-आधारित Realme UI 5.0 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर सहित 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है।
इसके साथ ही इस हैंडसेट में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का सेंसर है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,200mAh की बैटरी शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications






