Realme 13 Pro 5G सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत, सेल डेट, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ
Realme 13 Pro 5G Series Sale Date: Realme ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, आज भारतीय बाजार में 13 Pro 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत ब्रांड के दो नए हैंडसेट Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ को पेश किया गया।
ये लेटेस्ट सीरीज क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC पर संचालित होंगे। Realme 13 Pro में डुअल रियर कैमरा यूनिट और और 13 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। तो चलिए आपको आगे इनकी कीमत से लेकर फीचर्स और सेल डेट तक की डिटेल्स बताते हैं।

Realme 13 Pro, 13 Pro+ की भारत में कीमत- रियलमी 13 प्रो के 8GB/ 128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये, 8GB/256GB के लिए 25,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 28,999 रुपये तय किया गया है। इसे ग्राहक एमरल्ड ग्रीन, मोनेट पर्पल और मोनेट गोल्ड शेड्स में कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Realme 13 Pro+ की कीमत- रियलमी 13 प्रो प्ल्स के 8GB/256GB के लिए 29,999 रुपये, 12GB/256GB के लिए 31,999 रुपये और 12GB/ 512GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड के लिए 33,999 रुपये तय हुआ है। इसे आप एमरल्ड ग्रीन और मोनेट गोल्ड कलर में खरीद सकेंगे।

बिक्री डेट की बात करें तो Realme 13 Pro सीरीज के लिए आज शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक Realme.com और Flipkart के माध्यम से अर्ली बर्ड सेल निर्धारित की है। फोन की प्री-बुकिंग 31 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। पहली सेल की बात करें तो 6 अगस्त से इनकी सेल शुरू होगी।
लॉन्च ऑफर के तहत 250 रुपये का बैंक-आधारित डिस्काउंट शामिल है। 3,000 और 12 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ Realme नई Realme 13 Pro 5G सीरीज के लिए एक साल की वारंटी भी ऑफर कर रहा है।

Realme 13 Pro के स्पेसिफिकेशन - Realme 13 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही यह स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट पर चलता है, जो 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए Realme 13 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 1 / 1.95-इंच सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसमें 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 शामिल हैं। पानी और धूल सुरक्षा के लिए इसे IP65 रेटिंग मिले हैं।
Realme 13 Pro+ स्पेसिफिकेशन - रियलमी 13 प्रो+ में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC के साथ आता है। जिसमें 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है।
फोटोग्राफी के लिए Realme 13 Pro+ पर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। जो OIS और f/1.88 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Realme 13 Pro+ में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 शामिल हैं। यह गेमिंग के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर के साथ आता है। फोन में हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर शामिल किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








