Realme 13 Pro की लीक आई सामने, भारत में नए कलर ऑप्शन, ज्यादा रैम, स्टोरेज में लॉन्च होंने के संकेत
Realme Upcoming Smartphone: Realme 12 Pro सीरीज़ के बाद अब कंपनी अपनी आगामी सीरीज को लाने की तैयारियों में जुट चुकी है। जिसके तहत Realme 13 Pro को भी पेश किया जाएगा।
हालांकि, अभी तक इस सीरीज के लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हाल ही में सामने आई लीक में भारतीय वेरिएंट के रैम, स्टोरेज ऑप्शन और कलर वेरिएंट की जानकारी सामने आ चुकी है।

लीक की मानें तो Realme 13 Pro पिछले मॉडल के मुकाबले यूजर्स को ज्यादा आकर्षित करेगा और इसमें रैम और स्टोरेज के ऑप्शन्स भी अधिक मिलेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं, कि इसमें क्या कुछ खास होने वाला है।
Realme 13 Pro को भारत में कंपनी 4 रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में ला सकती है। जिनमें 8GB/128GB, 8GB/256GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB शामिल होगा। 12GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन दोनों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे मल्टीटास्किंग और बड़ी फ़ाइलों को संयोजित करना आसान होगा। फिलहाल इनकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो लीक के अनुसार भारतीय बाजार में इसे मोनेट गोल्ड और एमराल्ड ग्रीन दो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। कैमरा सेअप की बात करें तो Realme 13 Pro+ में 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा दिए जानें की उम्मीद है। अभी ये कंफर्म नहीं हुआ है कि, Realme 13 Pro में पेरिस्कोप कैमरा शामिल करेगा होगा या नहीं।
लॉन्चिंग की बात करें Realme 13 Pro और 13 Pro+ दोनों फोन्स को इस महीने चीन में लॉन्च किए करने की उम्मीद है, इसके बाद इसे भारत में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, ब्रांड ने अभी ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है, जल्द ही कंपनी की तरफ से अनाउंसमेंट किया जा सकता है।
Realme 12 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशन्स- रियलमी 12 प्रो प्लस 5जी में 6.7 इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 950निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में 50MP मेन सेंसर, 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है । पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W SUPERVOOC के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








