Home
Mobile

Realme 13 Pro सीरीज की लॉन्च डेट लीक, यहां जानें कीमत से लेकर फीचर्स

Realme ने आगामी Realme 13 Pro सीरीज का नया टीजर जारी कर किया है। हालांकि कंपनी ने इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हाल ही में एक पब्लिकेशन में गलती से इसके लॉन्च डेट लीक हो गई है।

रियलमी के सामने आए लेटेस्ट पोस्टर में Realme 13 Pro और 13 Pro+ को आधिकारिक तौर पर 30 जुलाई को 14:30 UTC+8 पर निर्धारित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

Realme 13 Pro सीरीज की लॉन्च डेट लीक, यहां जानें कीमत से लेकर फीचर्स

Realme के ये दोनों मॉडल्स तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। जिसमें एमराल्ड ग्रीन, मोनेट गोल्ड (ग्लास बैक) और मोनेट पर्पल (ग्लास बैक) शामिल हैं। इससे पहले सामने आए लीक के अनुसार संभावित ग्राहकों के पास प्रत्येक फोन के लिए चार कॉन्फ़िगरेशन का ऑप्शन होगा।

जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज होगा। इसके अलावा अभी तक फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फोन संभवत: Android 14 पर आधारित Realme UI 5 पर चलेगा।

Realme 13 Pro सीरीज की लॉन्च डेट लीक, यहां जानें कीमत से लेकर फीचर्स

Realme 13 Pro+ को TENAA सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिससे इसके फीचर्स सामने आए हैं। इस फोन में FHD+ रिजॉल्यूशन वाला 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है। प्रोसेसर की बात करें तो स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 या फिर 7s Gen 3 दिया जा सकता है, जिसे 16GB तक की रैम और 1TB की शानदार स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-701 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिए जानें की उम्मीद है। इसमें, 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पैकेज में AI-पावर्ड फोटोग्राफी फीचर भी शामिल होने की उम्मीद है।

Realme 13 Pro सीरीज की लॉन्च डेट लीक, यहां जानें कीमत से लेकर फीचर्स

बैटरी बैकअप की बात करें तो Realme 13 Pro+ में 5,050mAh की बैटरी दी जा सकती है। आधिकारिक लॉन्च डेट सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि, Realme जल्द ही Realme 13 Pro सीरीज़ को लेकर अधिक जानकारी की शेयर कर सकता है। कीमत की बात करें तो भारत में Realme 13 Pro+ की शुरुआती कीमत लगभग 34,990 तय किए जानें की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 13 Pro series launch date leaks know Features, Specifications and Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X