Home
Mobile

Realme 13 सीरीज की भारत में आज से बिक्री शुरू, जानें कीमत व लॉन्च ऑफर

Realme 13 सीरीज की आज से भारत में बिक्री शुरू हो रही है। हाल ही में कंपनी ने 13 सीरीज के तहत Realme 13 और Realme 13+ 5G को पेश किया था। अगर आप भी रियलमी के इन लेटेस्ट फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सही साबित हो सकता है।

दरअसल पहली सेल मेंRealme 13+ 5G पर 1500 रुपये और Realme 13 5G पर 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ये फोन्स आकर्षक डिजाइन, शानदार स्पेक्स के साथ आते हैं। कुल मिलाकर 30,000 रुपये से कम में एक अच्छा पैकेज है। आइए आपको आगे इसकी कीमत, ऑफर व उपलब्धता बताते हैं।

Realme 13 सीरीज की भारत में आज से बिक्री शुरू, जानें कीमत व लॉन्च ऑफर

Realme 13 सीरीज कीमत और ऑफर
Realme 13+ 5G के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है, लेकिन 1,500 रुपये के कैशबैक लाभ के साथ ग्राहक इसे 21,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

जबकि, 8GB/256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। जिसे 1,500 रुपये का कैशबैक के साथ 23,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसके 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। 1,500 रुपये के कैशबैक लाभ के साथ इसकी कीमक 25,499 रुपये हो जाएगी।

Realme 13 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है, लेकिन 1,000 रुपये के कैशबैक के बाद इसकी कीमत 16,999 रुपये हो जाएगी। 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन 1,000 रुपये के कैशबैक के साथ यह 18,999 रुपये में उपलब्ध है। इन्हें realme.com, Flipkart और अन्य मेनलाइन चैनलों से खरीदा जा सकता है।

Realme 13 5G: स्पेक्स - Realme 13 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट द्वारा संचालित है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरी प्रदर्शन ऑफर करता है।

इसके साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है, और इसका 120Hz डिस्प्ले गेमिंग और मीडिया के लिए देखने के अनुभव को बढ़ाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।

जबकि, Realme 13+ 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट है। फोन की 80W अल्ट्रा चार्ज तकनीक तेज चार्जिंग प्रदान करती है। स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग सिस्टम सुनिश्चित करता है कि भारी उपयोग के दौरान फ़ोन ठंडा रहे। 50MP का प्राइमरी कैमरा उच्च-गुणवत्ता वाली तस्वीरें देता है, जबकि फ़ोन का 7.6mm अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन एक चिकना, आरामदायक ग्रिप प्रदान करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 13 series 5G goes on first sale in India, Know Offer Price and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X