Realme 14 Pro और 14 Pro+ आज होंगे लॉन्च, जानें कीमत और नई फीचर्स की सारी डिटेल्स
Realme आज अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 14 Pro और 14 Pro+ लॉन्च करने के लिए तैयार है। ये स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किए गए Realme 14x 5G के साथ आएंगे, जो दिसंबर 2024 में पेश किया गया था।
दोनों नए मॉडल्स बेहतर फीचर्स और अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस के साथ आएंगे, जो स्मार्टफोन यूजर्स के लिए आकर्षक हो सकते हैं। Realme ने अपनी आगामी 14 Pro सीरीज के बारे में कई महत्वपूर्ण डिटेल्स लॉन्च से पहले ही शेयर कर दिए हैं।

वहीं Realme 14 Pro+ पहले ही पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च हो चुका है। इस बीच अब तक की सारी जानाकारी सामने आ चुकी है, जो इस नई सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताती है। Realme 14 Pro सीरीज स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कई नए और आकर्षक अपग्रेड्स लेकर आ रहे हैं।
यहां देखें लाइव इवेंट
Realme 14 Pro सीरीज आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगी। यदि आप इस लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या Youtobe चैनल पर जाकर इसे स्ट्रीम कर सकते हैं। यह इवेंट Realme 14 Pro और 14 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी देने वाला होगा। लॉन्च के बाद ये फोन्स Flipkart पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे।
Realme 14 Pro सीरीज की भारत में कीमत
Realme 14 Pro सीरीज की भारत में कीमत को लेकर अनुमान है कि Realme 14 Pro की कीमत 30,000 रुपये से कम होगी, जबकि Realme 14 Pro+ की कीमत 35,000 रुपये से कम हो सकती है। यह सीरीज तीन कलर ऑप्शन जयपुर पिंक, बीकानेर पर्पल और साबर ग्रे में उपलब्ध होगी। वहीं प्रो मॉडल की कीमत अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्धी Realme 14 Pro लाइन-अप के आसपास होगी।
Realme 14 Pro+ स्पेसिफिकेशन
Realme 14 Pro+ अपने इनोवेटिल कलर-चेजिंग बैक पैनल के लिए खास है, जो थर्मेोक्रोमिक पिगमेंट के साथ काम करता है और तापमान के अनुसार कलर बदलता है। इसमें 6.83 इंच 1.5K कवर्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विजुअल प्रदान करता है। यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का वादा करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, और यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
Realme 14 Pro के स्पेसिफिकेशन
Realme 14 pro में ज्यादातर फीचर्स Realme 14 Pro+ के समान ही होंगे, जिसमें डिस्प्ले, कलर बदलने वाला बैक पानल, डिजाइन, आईपी रेटिंग, बैटरी और सॉफ्टवेयर शामिल हैं। हालांक इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर रहेगा, लेकिन टेलीफोटो शूटर में कुछ कमी हो सकती है और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें केवल दो रियर कैमरे हो सकते हैं। इसके अलावा सेल्फी कैमरा भी थोड़े कम रेजॉल्यूशन वाला हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








