Home
Mobile

Realme 14 Proऔर 14 Pro Plus दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर, उपलब्धता ऑफर्स

Realme ने भारतीय बाजार में Realme 14 pro और 14 Pro Plus को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों डिवाइस आकर्षक डिजाइन और भारत-केंद्रित कलर ऑप्शन के साथ आए हैं। साथ ही दोनों फोन्स में घुमावदार डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट पैनल और पावरफुल हार्डवेयर दी गई है, जो यूजर्स को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेंगे।

 Realme 14 Pro और 14 Pro Plus भारत में लॉन्च, जानें कीमत

रियलमी के दोनों लेटेस्ट फोन्स में आपको 50MP का मेन कैमरा और दमदार बैटरी मिल रही है। तो आइए आगे इनके खास फीचर्स, कीमत, ऑफर और उपलब्धता की डिटेल जानते हैं।

Realme 14 Pro और 14 Pro+ की भारत में कीमत व ऑफर

अगर कीमत की बात करें तो Realme 14 Pro की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है, ये कीमत इसके 8GB/128GB मॉडल के लिए है। जबकि 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये तय की गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे जयपुर पिंक, पर्ल व्हाइट और साबर लेदर में पेश किया गया है।

वहीं Realme 14 Pro+ की भारत में शुरूआती कीमत 29,999 रुपये, 12GB/256GB वेरिएंट की 31,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। प्रो प्लस वेरिएंट को भी आप बीकानेर पर्पल, पर्ल व्हाइट और साबर लेदर शेड्स तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

 Realme 14 Pro और 14 Pro Plus भारत में लॉन्च, जानें कीमत

ऑफर्स की बात की जाए तो बैंक डिस्काउंट के साथ Realme Pro को महज 22,999 रुपये खरीदा जा सकेगा, जबकि Realme 14 Pro+ की कीमत 27,999 रुपये होगी। दोनों फोन्स की बिक्री 23 जनवरी से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

आपको बता दें, रियलमी 14 प्रो सीरीज के दोनों फोन्स में रंग बदलने वाला बैक पैनल है, जो थर्मोक्रोमिक पिगमेंट का उपयोग करता है। ये पैनल 16 डिग्री सेल्सियस के तापमान में पर्सल व्हाइट से वाइब्रेंट ब्लू में बदल जाते हैं, और जैसे ही तापमान बढ़ता है कलर फिर से उलट जाते हैं। यह डिवाइस डिजाइन फोन को एक खास और आकर्षक लुक देता है।

Realme 14 Pro+ के फीचर्स

Realme 14 Pro+ में 6.83-इंच का 1.5K बेजल-लेस क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर शामिल किया है, जो 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है।

रियलमी 14 प्रो प्लस को IP69, IP68 और IP66 रेटिंग के साथ लाया गया है, जो धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Realme UI 6.0 के साथ Android 15 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो AI कैमरा फीचर और मैजिकग्लो ट्रिपल फ्लैश के साथ जोड़ा गया ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें OIS और EIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS और EIS के साथ 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल किया गया है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी मिलती है।

Realme 14 Pro 5G के फीचर्स

वहीं Realme 14 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच 1.5K डुअल कर्व्ड डिस्प्ले है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें प्लस मॉडल जैसा ही बैटरी शामिल किया गया है, हालांकि इसमें 45W फास्ट चार्जिंग है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 14 pro and 14 Pro Plus Launched in India, Check Price, Features and Availability Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X