बिना शोर-शराबे के Realme ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला फोन, बड़ी बैटरी के साथ पावरफुल प्रोसेसर
Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 14 Pro Lite 5G को बिना किसी बड़े इवेंट या प्रमोशन के चुपचाप लॉन्च भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ से नीचे की रेंज में आता है, लेकिन कीमत के हिसाब से यह अभी भी एक मिडरेंज डिवाइस है।
फोन एंड्रॉइड 15 पर चलता है। इसमें एआई कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें HyperImage+ कैमरा सिस्टम दिया गया है। आइए, इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 14 Pro Lite 5G: प्राइस और अवेलेबिलिटी
भारत में रियलमी 14 प्रो लाइट 5G की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यह फोन ग्लास पर्पल और ग्लास गोल्ड जैसे दो कलर ऑप्शन में मौजूद है।
इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। दोनों प्लेटफॉर्म पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।
Realme 14 Pro Lite 5G: स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर- यह फोन 4nm स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट से लैस है। चिपसेट को 256G तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
डिस्प्ले- इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ काम करती है।
बैटरी- फोन में 5,200 mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा- रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
सॉफ्टवेयर- यह डिवाइस Realme UI 6.0 के साथ आता है, जो एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड है।
दूसरे फीचर्स- इसमें 8GB तक डायनामिक रैम एक्सपेंशन, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, USB-C 2.0 पोर्ट, डुअल स्पीकर, IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








