Home
Mobile

Realme 14 Pro Lite 5G भारत में जल्द ही लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Realme अपनी नंबर सीरीज में अगला स्मार्टफोन Realme 14 Pro Lite 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह फोन MWC 2025 में Realme 14 Pro सीरीज के साथ पेश किया जाएगा, और कंपनी इसे इस सीरीज में शामिल करने की प्लानिंग कर रही है।

हाल ही में एक लीक से Realme 14 Pro Lite 5G का अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आया है। भारत में पहले से ही Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus उपलब्ध हैं और Realme 14 Pro Lite 5G का इंतजार किया जा रहा है।

Realme 14 Pro Lite 5G भारत में जल्द ही लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme 14 Pro Lite 5G डिटेल्स

टिप्सटर सुधांसु अंभोरे द्वारा शेयर किए गए 30 सेकंड के वीडियो में Realme 14 Pro Lite 5G के रिटेल बॉक्स की पैकेजिंग का खुलासा हुआ है, जिसमें कंपनी का सिग्नेचर येलो बॉक्स शामिल है। वीडियो के अनुसार फोन का रिटेल बॉक्स में बैक कवर, चार्जिंग एडॉप्टर, USB-C केबल और सिम इजेक्टर पिन दिए जाएंगे, जो ग्राहक को मिलेंगे।

वीडियो में दिखाए गए Realme 14 Pro Lite 5G फोन का कलर क्रीम कलर में है। डिवाइस के बैक पैनल पर एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन लेंस और एक फ्लैशलाइट दी गई है। फोन के फ्रंट और बैक पर हल्का कर्व भी देखा जा सकता है, और कंपनी फ्रंट में पंच होल कटआउट भी देने वाली है।

लीक की मानें तो Realme 14 Pro Lite 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच का फुल HD+OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्केनर भी हो सकता है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। जिसमें 50MP Sony LYT-600 OIS सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2MP का लेंस शामिल हो सकते हैं, साथ ही इसमें LED फ्लैश भी मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 14 Pro Lite 5G Launching Soon in India, Price, Features and Expected Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X