Home
Mobile

Realme 14 Pro+ स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और सभी फीचर्स

Realme भारत में 16 जनवरी को अपनी नई 14 Pro सीरीड के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें Realme 14 और 14 Pro+ शामिल होंगे। इससे पहले ब्रांड ने चीन में Realme 14 Pro+ को लॉन्च कर दिया है।

यह फोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके स्पेक्स, कीमत और अन्य फीचर्स को शेयर किया है। यह सीरीज भारतीय ग्राहकों के लिए नई टेक्नोलॉजी और शानदार प्रदर्शन का वादा करती है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत व फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Realme 14 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर

Realme 14 Pro+ की कीमत व कलर

Realme का नया फोन चीन में ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। यह डिवाइस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा। इसके 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2599 युआन (करीब 30,400 रुपये) है, जबकि, 12GB/512GB मॉडल की कीमत 2799 युआन (लगभग 32,800 रुपये) रखी गई है।

जैसा कि, हमने आपको बताया कि, Realme 14 Pro+ भारत में 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे Realme 14 Pro के साथ लॉन्च होगा। भारतीय वेरिएंट में चीनी मॉडल के समान स्पेसिफिकेशन मिलने की उम्मीद है। चीन में इसकी कीमत को देखते हुए, भारत में इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा Realme 14 Pro+ भारतीय बाजार में खास कलर ऑप्शन जैसे जयपुर पिंक और बीकानेर पर्पल में उपलब्ध होगा।

Realme 14 Pro+ स्पेक्स

रियलमी 14 प्रो+ स्मार्टफोन में 6.83 इंच OLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजॉलूशन और 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोससेर मिलता है, जो Snapdragon 7s Gen 2 का अपग्रेड है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 14 Pro+ में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा, 3x मैग्निफिकेशन के साथ 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलिफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh बड़ी बैटरी शामिल की है। यह फोन ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड realme UI 6.0 के साथ आता है। फोन में विजुअल फीचर भी दिए गए है, जो ऐप्पल के Dynamic Island की तरह है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 14 pro plus launched with 6000mAh battery, check full specs and price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X