Realme 14 Pro सीरीज भारत लॉन्च राउंडअप: लॉन्च डेट, अपेक्षित कीमत, फीचर और बहुत कुछ
Realme जल्द ही भारत में 14 Pro सीरीज लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन डिजाइन और फीचर्स की झलक सामने आ रही है। लीक और अफवाहों के जरिए संभावित स्पेसिफिकेशन और बिक्री की डेट जैसी खास जानकारी भी सामने आई है।
Realme 14 Pro सीरीज में दो मॉडल Realme 14 pro और Realme 14 Pro+ शामिल हो सकते हैं। तो आइए इस सीरीज से जुड़े सभी संभावित डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं। Realme ने अपकमिंग स्मार्टफोन के इनोवेटिव कोल्ड-सेंसटिव कलर-चेंजिंग रियर पैनल की झलक पेश की है।

यह डिवाइस 1.5K रेजोल्यूशन वाले डिस्प्ले और अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स के साथ स्टाइलिश डिजाइन में लॉन्च होने को तैयार है, जो टेक्नोलॉजी और सौंदर्य का परफेक्ट फ्यूजन पेश करता है।
यह स्मार्टफोन 1.6mm अल्ट्रा-स्लिम एज-टू-एज बेजेल्स के साथ बेहद प्रीमियम लुक में आएगा। भारत के लिए खास दो कलर ऑप्शन जयपुर पिंक और बीकानेर पर्पल इसे और भी आकर्षक बनाएंगें। इसके अलावा पर्ल व्हाइट और साबर लेदर जैसे दो और एलीगेंट वेरिएंट्स भी पेश किए जाएंगे, जो स्टाइल और एस्थेटिक्स का परफेक्ट ब्लेंड है।
Realme 14 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशंस
इसमें इनोवेशन और प्रीमियम डिजाइन का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। यह सीरीज क्वाड-कवर्ड 1.5K डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकते हैं। इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 120X सुपर जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
'मैजिकग्लो' ट्रिपल फ्लैश बेहतर नाइट पोर्ट्रेट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और एडवांस AI फीचर्स आपकी फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे।
Geekbench लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि Realme 14 Pro में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट होगा, जो स्मूथ और तेज परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। वहीं Realme 14 Pro + में 6.83-इंच का क्वाड-कवर्ड AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। IP69 रेटिंग के साथ यह डिवाइस धूल औप पानी से भी सुरक्षित है, जो इसे अधिक टिकाऊ और प्रीमियम बनाता है।
Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च और संभावित कीमत
Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन 13 Pro सीरीज की कीमत को देखते हुए इनके 30,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीरीज जनवरी के दूसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकती है, और बिक्री 13 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। लॉन्च के बाद यह सीरीज फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।


Click it and Unblock the Notifications








