भारत में Realme 14 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, यहां देखें कीमत, स्पेसिफिकेशन और अन्य डिटेल्स
Realme 14 Pro सीरीज को भारत में 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में संभावित रुप से Realme 14 Pro और Realme 14 Pro Plus मॉडल शामिल होंगे। आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इन डिवाइसेस में दमदार फीचर्स और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। Realme 14 Pro सीरीज के लॉन्च को लेकर यूजर्स में उत्साह है और इसे लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
Realme 14 Pro सीरीज की लॉन्चिंग
रियलमी 13 प्रो सीरीज को भारतीय बाजार में 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि खुद कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर की है। यह इवेंट कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम किया जा सकता है। Realme 14 Pro सीरीज भारत में पिंक और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलाव पर्ल व्हाइट और साबर लेदर वेरिएंट्स भी होंगे।

Realme 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस
इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 42 डिग्री क्वाड-कवर्ड डिस्प्ले और 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Realme 14 Pro में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट शामिल किया जाएगा। Realme 14 Pro सीरीज में 93.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और ओशन ऑकुलस नामक गोलाकार ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जो बेहतर नाइट पोट्रेट के लिए मैजिकग्लो ट्रिपल फ्लैश से लैस है।
कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा, जिसमें OIS और 120X सुपर जूम सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस सीरीज में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स का एक समूह होगा, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा।
Realme 14 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस
Realme 14 Pro+ में 6.83 इंच का क्वाड कवर्ड एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें यूजर्स को पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग मिलेगी। अब कीमत की बात करें तो Realme के इन दोनों आगामी फोन्स की कीमत देश में 30,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए आपके इसके लॉन्चिंग तक का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








