Home
Mobile

Realme 14 Pro बनाम Redmi Note 14 Pro: भारत में सबसे अच्छा मिड-रेंज स्मार्टफोन कौन सा है?

Realme 14 Pro सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ शामिल हैं। इन दोनों में से Realme 14 Pro+ को खास तौर पर उभरते हुए सेगमेंट में बेहतरीन हार्डवेयर प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

हालांकि यह एकमात्र स्मार्टफोन नहीं है जो पैसे के लिए सबसे अच्छा मूल्य प्रदान करता है। Redmi Note 14 Pro इस सेगमेंट का प्रमुख प्रतियोगी है। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों फोन्स की तुलना करके यह बताएंगे कि कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Realme 14 Pro vs Redmi Note 14 Pro: आपके लिए कौन है बेस्ट?

Realme 14 pro vs Redmi note 14 pro: स्पेसिफिकेशन की तुलना

डिस्प्ले- रियलमी 14 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i कोटिंग भी मिलती है।

जबकि, Redmi Note 14 Pro में 6.67-इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।

प्रोसेसर- रियलमी 14 प्रो 5G में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 Energy 5G चिपसेट शामिल किया गया है। जबकि, Redmi Note 14 Pro में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G100-Ultra 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है।

स्टोरेज- रियलमी 14 प्रो 5G स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। जबकि, Redmi Note 14 Pro में आपको 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक बेहतरीन डिवाइस हो सकता है।

कैमरा- Realme 14 Pro 5G में 50MP का कैमरा है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

जबकि Redmi Note 14 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरे मिलते है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी- Realme 14 Pro में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बड़ी बैटरी दी गई है। जबकि Redmi Note 14 Pro में 5500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत- रियलमी 14 प्रो 5जी के 8GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB/ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये है। रियलमी 14 प्रो सीरीज की प्री-बुकिंग शुरु हो गई है, 23 जनवरी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, रियलमी के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरु होगी। वहीं रेडमी नोट 14 प्रो की शुरूआत कीमत लगभग 25,795 रुपये (USD 299) है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 14 Pro vs Redmi Note 14 Pro: Which is the Best Smartphone Mid-Range in India?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X