6000mAh बैटरी वाला Realme 14T 5G जल्द होगा लॉन्च; यहां चेक करें डिटेल्स
Realme 14T 5G Launch in India: जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी Realme अपने कस्टमर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। Realme 14T 5G को भारत में 25 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस डिवाइस के लॉन्च की जानकारी दी है।
इसके साथ ही ब्रांड ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ खास स्पेक्स के बारे में भी जानकारी शेयर की है। बता दें कि Realme 14T 5G, Realme 14 सीरीज का पांचवा हैंडसेट होगा। इसके अलावा इस सीरीज में Realme 14 Pro, Realme 14 Pro+, Realme 14x और Realme 14 Pro Lite स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। आइए इस नए डिवाइस के बारे में जानते हैं।

किस दिन लॉन्च होगा फोन?
Realme ने अपने X पोस्ट के जरिए बताया कि ये डिवाइस भारत में एक लॉन्च इवेंट के जरिए 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
अगर आप इस डिवाइस को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Realme 14T 5G फ्लिपकार्ट और Realme India ई-स्टोर के माध्यम से उपलब्ध होगा।
मिलेंगे ये खास फीचर्स
- लॉन्च डिटेल के अलावा कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स को भी हाइलाइट किया है।
- इसमें 2,100 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ सेगमेंट का सबसे चमकीला AMOLED डिस्प्ले होगा।
- इसके अलावा डिवाइस में फ्लैट पैनल 111% DCI P3 कलर गैमट का सपोर्ट और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन होगा।
- कैमरा फीचर्स की बात करें तो Realme 14T AI फंक्शनलिटी के साथ 50MP के मेन कैमरा होने की बात सामने आई है।
- इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।
- Realme 14T सिल्कन ग्रीन, वॉयलेट ग्रेस और सैटिन इंक शेड्स में सैटिन से प्रेरित लग्जरी डिज़ाइन के साथ उपलब्ध होगा।
- डस्ट और पानी से प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी होगी।
- साथ ही इसमें 300% ऑडियो मोड सपोर्ट भी मिलने की बात सामने आई है।
Realme 14T 5G लीक हुई फीचर्स
- लॉन्च से पहले इस डिवाइस के कई स्पेक्स ऑनलाइन भी लीक हुए हैं। हालांकि अभी तक कंपनी ने इनकी पुष्टि नहीं की है।
- इस डिवाइस को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है, जिनकी कीमत 17,999 रुपये और 19,999 रुपये हो सकती है।
- गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर हो सकता है।
- डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।
- इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।
- ये डिवाइस डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 50MP OV50D मेन सेंसर, 2MP सेकेंडरी कैमरा और 16MP Sony IMX 480 सेल्फी कैमरा मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








