Home
Mobile

Realme 14X 5G भारत में पावरफुल प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कीमत, स्पेसिफिकेशन, ऑफर

Realme ने भारत में अपना नया Realme 14X 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ 6000mAh तक की बैटरी और कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं।

यह नए स्मार्टफोन को कंपनी ने बेहतरीन स्पेसिफिकेशंन और बजट-फ्रेंडली कीमत के साथ पेश किया है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये से भी कम है। ग्राहक इसे Realme की ऑफिशियली साइट से खरीद सकते हैं। आइए अब आगे इसके स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डालते हैं।

Realme 14X 5G भारत में IP69 रेटिंग, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Realme 14X 5G की भारत में कीमत व ऑफर्स

Realme 14X 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB/128GB के लिए 15,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी सभी वेरिएंट्स पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।

इसके अलावा इसे 2333 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाली 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो इसकी पहली सेल आज से शुरू होगी और 22 दिसंबर को रात 11.59 बजे खत्म होगी।

Realme 14X 5G स्पेसिफिकेशंस

Realme 14X 5G में 6.67 इंच डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm प्रोसेसर के साथ डाइमेंशन 6300 5G चिपसेट दिया गया है, जो 8GB/128GB स्टोरेज और 10GB तक डायनेमिक रैम एक्सपेंशन के साथ आता है। यह Android 14 पर आधारित realme UI 5.0 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OV50D AF का कैमरा है। कैमरा फीचर्स में फोटो, वीडियो, स्ट्रीट शॉट, पोट्रेट, नाइट सीन, पैनोरमा, मल्टी-व्यू वीडियो, टाइम-लैप्स, प्रोफेशनल मोड, स्लो मोशन, हाई पिक्सल, पिवट शिफ्ट और गूगल लेंस जैसे फोटोग्राफी ऑप्शन हैं। इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W सुपरवॉक चार्ज और USB टाइप-C पोर्ट के साथ आता है। Realme 14x 5G में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग मिली है।

Realme 14X 5G में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 है, डुअल-माइक नॉइज कैंसलेशन, यह OReality ऑडियो इफेक्ट और हाई-रेज़ ऑडियो सर्टिफिकेशन को भी सपोर्ट करने में सक्षम है। सेंसर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, साइड कैपेसिटेंस फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्लिकर सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 14X 5G Launched in India, Know Specifications, Price and Offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X