Home
Mobile

Realme 14x 5G भारत में 18 दिसंबर को होगा लॉन्च, कीमत, डिजाइन से उठा पर्दा

Realme 14 Pro सीरीज को हाल ही में भारत में टीज किया गया था, जिसमें इसके दिसंबर में लॉन्च होने का संकेत मिला था। हालांकि, स्मार्टफोन निर्माता ने अब अपनी Realme 14 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन, Realme 14x 5G भारत में लॉन्च करने करने का भी टीज किया है।

भारत में Realme 14x 5G की लॉन्च डेट 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे IST तय की गई है। इसके लॉन्च के बाद इसे Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, क्योंकि इसके लिए एक माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है। इसके अलावा यह भी पुष्टि की गई है कि Realme 14x 5G की शुरूआती कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम से शुरू होगी।

भारत में Realme 14x 5G 18 दिसंबर को होगा लॉन्च

Realme 14x 5G को तीन कलर ऑप्शन गोल्डेन ग्लो, ज्वेल रेड और क्रिस्टल ब्लैक में पेश किया जाएगा। इसके बैक पैनल में Realme का डायमंड-कट डिजाइन होगा। यह स्मार्टफोन इस सेगमेंट का पहला डिवाइस होगा, जिसमें IP68+IP69 रेटिंग दी गई है, जो फ्लैगशिप-ग्रेड की सुरक्षा ऑफर करती है।

Realme 14x में MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की FHD_IPS LCD स्क्रीन दी जा सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल-कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर हैं, जिसमें पावर बटन फिंगरप्रिट रीडर के रुप में भी काम करेगा, जिससे यह संकेत मिलता है कि फोन में LCD स्क्रीन होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 14x 5g launching in india on December 18, Price and Design Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X