Realme 14x 5G की कीमत और फीचर्स 18 दिसंबर को लॉन्च से पहले ऑफिशियली कंफर्म
Realme 14x 5G भारत में 18 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है, और कंपनी ने पुष्टि की है कि इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी, जो संभवत: 14,999 रुपये के आस-पास हो सकती है।
यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में एक किफायती 5G ऑप्शन बनेगा, जिसमें IP69 रेटिंग जैसी प्रमुख फैसलिटीज शामिल हैं, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती हैं।

Realme 14x 5G स्मार्टफोन 18 दिसंबर को लॉन्च होगा और उसी दिन दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे 14,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ पेश किया जाएगा, जो इसे बजट के हिसाब से प्रीमियम फीचर्स प्रदान करता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे तीन आकर्षक कलर क्रिस्टल ब्लैक, गोल्डन ग्लो और ज्वेल रेड में लॉन्च किया जाएगा।
Realme 14x 5G स्पेक्स
Realme 14x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फुल HD+IPS LCD डिस्प्ले है, जो एक शानदार देखने का अनुभव प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन मीडियाफोन डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर पर आधारित है, जिसमें 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। यूजर्स 10GB तक वर्चुअल रैम का भी लाभ ले सकते हैं, जो मल्टीटास्किंग को और भी सहज बनाता है।
Realme 14x 5G Android 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर चलेगा, जो नई सॉफ्टवेयर सुविधाएं और अपडेट प्रदान करेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल कैमरा-सेटअप है, जबकि सेकेंडरी लेंस की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Realme 14x 5G अपनी कीमत रेंज में फ्लैगशिप-लेवल ड्यूरेबिलिटी के साथ अलग दिखता है। यह किफायती सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें IP69 रेटिंग है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो मजबूत और बजट-फ्रेंडली डिवाइस की तलाश में हैं।
बता दें, Realme 14x 5G भारत कंपनी की 14 सीरीज लाइनअप का हिस्सा है, जिससे इसकी शुरूआत हो रही है। इसके साथ ही ब्रांड ने अपकमिंग Realme 14 Pro 5G सीरीज के लॉन्च को भी टीज किया है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च जडेट सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








