Home
Mobile

Realme 14x या फिर Redmi Note 14 5G: दोनों में कौन-सा फोन है बेस्ट ऑप्शन, खरीदने से पहले देखें तुलना?

Realme 14x या फिर Redmi Note 14: रियलमी ने 18 दिसंबर को भारतीय बाजार में Realme 14x स्मार्टफोन लॉन्च किया, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच HD+IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

इस फोन में कई पावरफुल फीचर्स शामिल हैं और इसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 14 5G से माना जा रहा है। अगर आप इन दोनों फोन के बीच कंफ्यूज हैं, तो यहां हम इनकी खासियतों और कीमत की तुलना करने जा रहे हैं।

 Realme 14x या फिर Redmi Note 14 5G: खरीदने से पहले देखें तुलना?

डिस्प्ले:

Realme 14x में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली 6.67-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89.97% और ब्राइटनेस 625 निट्स की है। जबकि, Redmi Note 14 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच ओलेड डिस्प्ले मिवती है।

प्रोसेसर:

रियलमी का फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आया है। ऑक्टा-कोर चिपसेट को 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 128GB स्टोरेज मिलती है। जबकि, रियलमी नोट 14 में Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा:

Realme 14x 5G में 50MP का ऑटोफोकस मेन कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड सेंसर वाला सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट में 8MP का सेंसर है। Redmi Note 14 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी:

Realme 14x 5G 6000 mAh की बैटरी से लैस है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिला हुआ है। Redmi Note 14 5G में आपको 5110mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

कीमत:

Realme 14x 5G स्मार्टफोन के 6GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। जबकि, 8GB/ 128GB वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट, रियलमी इंडिया की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

लॉन्च ऑफर के तहत सभी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन से 1000 रुपये का लाभ ले सकेंगे। हैंडसेट को रियलमी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से लेने पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी भी मिल जाएगी।

Redmi Note 14 5G के 6GB/128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये, 8GB/128GB की 19,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 14x vs Redmi Note 14 comparison, which is better, know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X