Home
Mobile

7,000mAh बैटरी और दमदार AI कैमरा फीचर्स के साथ मार्केट में आई Realme 15 5G सीरीज; चेक डिटेल्स

रियलमी ने एक बार फिर मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने गुरुवार को भारत में दो नए स्मार्टफोन - Realme 15 Pro 5G और Realme 15 5G लॉन्च किए हैं। ये दोनों फोन न केवल दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस हैं, बल्कि इनमें AI-सपोर्टेड कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं, जो खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

Realme 15 5G सीरीज की भारत में एंट्री; 7000mAh बैटरी और दमदार AI कैमरा

7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग

सबसे खास बात है कि दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में बेहद कम देखने को मिलती है। इसके साथ ही कंपनी ने 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है, जिससे डिवाइस बेहद तेजी से चार्ज हो जाते हैं।

कैमरा: 50MP सेल्फी और Sony सेंसर

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए रियलमी ने खास इंतज़ाम किए हैं। Realme 15 Pro 5G में 50MP Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, Realme 15 5G में 50MP Sony IMX882 सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @60fps सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

  • परफॉर्मेंस के मामले में भी रियलमी ने कोई समझौता नहीं किया।
  • Realme 15 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 SoC मिलता है,
  • Realme 15 5G में MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर दिया गया है।
  • दोनों फोन में 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
  • ये डिवाइस Android 15-बेस्ड Realme UI 6 पर चलते हैं।
Realme 15 5G सीरीज की भारत में एंट्री; 7000mAh बैटरी और दमदार AI कैमरा

डिस्प्ले और डिजाइन

दोनों फोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,500Hz टच सैंपलिंग, और 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिला है।

डिजाइन की बात करें तो Realme 15 Pro 5G को Silk Purple, Flowing Silver, और Velvet Green कलर में पेश किया गया है, जबकि Realme 15 5G में एक एक्स्ट्रा ऑप्शन - Silk Pink भी दिया गया है।

AI कैमरा टूल्स- नया एक्सपीरियंस

कैमरा सिर्फ हार्डवेयर तक सीमित नहीं है। दोनों डिवाइसेज में कई AI-बेस्ड कैमरा टूल्स दिए गए हैं।

  • AI Edit Genie: वॉइस से फोटो एडिटिंग
  • AI Party Mode: रियल टाइम में ब्राइटनेस, कंट्रास्ट जैसे पैरामीटर ऑटो एडजस्ट करता है
  • AI MagicGlow 2.0, AI Landscape, AI Glare Remover, AI Snap Mode, AI Motion Control

गेमिंग और सिक्योरिटी फीचर्स

गेमर्स के लिए फोन में GT Boost 3.0 और Gaming Coach 2.0 जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी मैनेजमेंट देती है। सिक्योरिटी के लिए दोनों डिवाइसेज़ में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं।

कीमत और उपलब्धता

वेरिएंट Realme 15 Pro 5G Realme 15 5G
8GB + 128GB ₹31,999 ₹25,999
8GB + 256GB ₹33,999 ₹27,999
12GB + 256GB ₹35,999 ₹30,999
12GB + 512GB ₹38,999 -

फोन 30 जुलाई से Realme की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Realme 15 Pro 5G पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि Realme 15 5G पर ₹2,000 तक की छूट मिल रही है।

Realme 15 Series उन यूज़र्स के लिए है जो पावरफुल बैटरी, बेहतर कैमरा, और AI स्मार्ट फीचर्स की तलाश में हैं, वो भी प्रीमियम डिज़ाइन के साथ। यह सीरीज़ खासकर यंग जनरेशन, कंटेंट क्रिएटर्स और हैवी मोबाइल यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 15 Pro 5G and Realme 15 5G Launched in India With 7000mAh Battery, 80W Charging, and AI Cameras
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X