Realme 15 सीरीज की जल्द होगी धमाकेदार एंट्री; मिलेंगे कमाल के फीचर्स
Realme 15 Series launch: जानी- मानी स्मार्टफोन कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Realme एक बार फिर अपनी नंबर सीरीज में नई जान फूंकने के लिए तैयार है। कंपनी Realme 15 और Realme 15 Pro स्मार्टफोन भारत में 24 जुलाई 2025 को लॉन्च करने जा रही है।
खास बात ये हैं कि कंपनी ने केवल कुछ महीने पहले ही इससे पहले की सीरीज को लॉन्च किया था। हम Realme 14 सीरीज की बात कर रहे है। इस बार, कंपनी Pro+ वेरिएंट को स्किप कर केवल Standard और Pro मॉडल पर फोकस कर रही है।

Flipkart पर दिखी पहली झलक
Flipkart पर Realme 15 सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जिसमें इस अपकमिंग फोन का डिजाइन टीज किया गया है। इस पेज पर डिवाइस के कुछ शुरुआती फीचर्स का खुलासा भी किया गया है। Realme ने बताया कि यह सीरीज चाहे वह प्रोसेसर हो, बैटरी परफॉर्मेंस, डिस्प्ले ब्राइटनेस हो या डिजाइन की बात हो, हर पहलू में बड़े अपग्रेड के साथ आएगी।
AI Edge Genie क्या है?
Realme 15 सीरीज AI Edge Genie के साथ आ सकता है, जो इसका सबसे खास फीचर हो सकता है। अब सवाल उठता है कि ये क्या है? बता दें कि एक वॉइस-कंट्रोल्ड फोटो एडिटिंग टूल है। इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ आवाज के जरिए अपनी फोटो में बदलाव कर पाएंगे।
आम भाषा में समझें तो आप अपनी इमेज में कलर चेंज करने से लेकर ऑब्जेक्ट तक, कुछ भी ऐड कर सकते हैं। यानी AI Genie बिल्कुल जीनी की तरह आपकी विश पूरी करेगा। हालांकि इसकी रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस कैसी होगी, ये देखना अभी बाकी है। इसमें एडिट की क्वालिटी, प्रोसेसिंग टाइम और नेचुरलनेस अहम होंगे।

डिजाइन में दिखेगा बदलाव
डिजाइन के मामले में भी Realme 15 काफी एडवांस होने वाला है। इस सीरीज को तीन शानदार कलर ऑप्शन Flowing Silver, Velvet Green और Silk Purple में पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल में पूरी तरह से बदलाव किया गया है। इसमें एक ग्लॉसी कैमरा आईलैंड है जिसमें तीन सेंसर दो बड़े सर्कुलर मॉड्यूल्स और एक छोटे रिंग के जरिए लगाए गए हैं।
फ्रंट की बात करें तो डिवाइस में हल्के कर्व्ड एजेज वाली डिस्प्ले दी गई है, जो न सिर्फ देखने में बेहतर लगेगी, बल्कि यूज करते समय ग्रिप और कम्फर्ट भी बढ़ाएगी।
मिलेंगे खास स्पेसिफिकेशन्स
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के मुताबिक Realme 15 Pro 5G में कुछ फीचर्स हो सकते हैं।
इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स की सुविधा मिल सकती है।
इसके अलावा इसमें एक ज्यादा ब्राइट और हाई-रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और Android 15 बेस्ड Realme UI भी शामिल किया जा सकता है।
लॉन्च ऑफर्स और उपलब्धता
फोन की लॉन्चिंग के साथ ही Flipkart और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इसके लिए स्पेशल ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिलने की उम्मीद है। Realme के पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए, कंपनी प्री-बुकिंग और ईयरली एक्सेस सेल भी शुरू कर सकती है।
Realme 15 सीरीज, खासकर Realme 15 Pro, मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में AI इनोवेशन और स्टाइलिश डिजाइन के साथ जबरदस्त टक्कर देने वाला है। अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, फोटोग्राफी और स्मार्ट AI फीचर्स में बेहतरीन हो, तो 24 जुलाई को लॉन्च होने वाला ये फोन आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








