Home
Mobile

Realme vs iQOO: किसका लेटेस्ट फोन है ज्यादा दमदार; कौन होगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

Realme 15 vs iQOO Z10R: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट की रेस एक बार फिर तेज हो गई है। 25 से 30 हजार रुपये की कीमत में दो दमदार 5G स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए हैं। हम Realme 15 और iQOO Z10R की बात कर रहे हैं। ये दोनों ब्रांड्स अपने-अपने सेगमेंट में बेंचमार्क सेट करने का दावा कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से कौन सा बेहतर है? चलिए इन दोनों स्मार्टफोनों की कंपेरिजन करते हैं और जानते हैं कि फीचर्स, कीमत और खासियतों के आधार पर कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

बता दें कि यहां हम दोनों फोन के सभी खास फीचर्स की बात करेंगे ताकि आप आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से बेस्ट ऑप्शन चुन सकें। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Realme 15 vs iQOO Z10R: कौन सा Smartphone है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

डिजाइन और डिस्प्ले

Realme 15 में 6.8 इंच का 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं iQOO Z10R में 6.77 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। जहां Realme 15 का डिस्प्ले ज्यादा रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस ऑफर करता है, वहीं iQOO Z10R का डिस्प्ले भी व्यूइंग एक्सपीरियंस में काफी प्रीमियम है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Realme 15 में MediaTek Dimensity 7300+ 5G चिपसेट दिया गया है, जबकि iQOO Z10R में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है। दोनों स्मार्टफोन 12GB तक की RAM और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो Dimensity 7400 थोड़ा ज्यादा पॉवरफुल माना जाता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में थोड़ी बढ़त देता है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में iQOO Z10R बेहतर काम कर सकता है।

फीचर Realme 15 iQOO Z10R
डिस्प्ले 6.8 इंच 4D कर्व्ड AMOLED, 144Hz, 6500 निट्स 6.77 इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED, 120Hz, 1800 निट्स
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300+ MediaTek Dimensity 7400
RAM / स्टोरेज 12GB तक RAM, 256GB तक स्टोरेज 12GB तक RAM, 256GB तक स्टोरेज
रियर कैमरा 50MP Sony IMX882 + 8MP वाइड एंगल 50MP OIS + 2MP बोकेह सेंसर
फ्रंट कैमरा 50MP AI सेल्फी कैमरा 32MP फ्रंट कैमरा
AI फीचर्स AI Edit Genie, AI Party -
बैटरी 7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग 5700mAh, 44W फास्ट चार्जिंग
कनेक्टिविटी Dual 5G, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C
प्रोटेक्शन IP66/IP68/IP69 रेटिंग MIL-STD-810H, SGS 5-Star anti-fall
कीमत ₹23,999 से ₹28,999 ₹19,499 से ₹23,499

कैमरा सेगमेंट

Realme 15 में 50MP Sony IMX882 AI रियर कैमरा और 8MP वाइड एंगल लेंस मिलता है। फ्रंट में 50MP AI सेल्फी कैमरा भी है। इसके साथ AI Edit Genie और AI Party जैसे AI फीचर्स भी हैं। iQOO Z10R में 50MP OIS कैमरा के साथ 2MP बोकेह सेंसर है और फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। यहां OIS की वजह से वीडियो स्टेबलिटी में Z10R को बढ़त मिलती है।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 15 में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। दूसरी तरफ iQOO Z10R में 5700mAh बैटरी है जो 44W चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग के मामले में Realme 15 ज़्यादा दमदार नज़र आता है।

कनेक्टिविटी और बिल्ड

Realme 15 में Dual 5G, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 और IP66/IP68/IP69 रेटिंग मिलती है। वहीं iQOO Z10R में भी Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C के अलावा MIL-STD-810H और SGS 5-Star anti-fall certification जैसी मजबूती मिलती है। iQOO Z10R का बिल्ड थोड़ा ज्यादा रग्ड है जो इस ज्यादा ड्यूरेबल बनाता है।

Realme 15 vs iQOO Z10R: कौन सा Smartphone है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

कीमत और वेरिएंट्स

Realme 15 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है।

  • 8GB + 128GB: ₹23,999
  • 8GB + 256GB: ₹25,999
  • 12GB + 256GB: ₹28,999

iQOO Z10R को भी तीन वेरिएंट में पेश किया गया है।

  • 8GB + 128GB: ₹19,499
  • 8GB + 256GB: ₹21,499
  • 12GB + 256GB: ₹23,499

iQOO Z10R की कीमत थोड़ी कम है और वो बेहतर वैल्यू फॉर मनी ऑफर करता है।

अगर आप एक बड़ा बैटरी बैकअप, शानदार डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स चाहते हैं, तो Realme 15 आपके लिए एक प्रीमियम विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप बजट के साथ OIS कैमरा, मजबूत बिल्ड और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो iQOO Z10R आपके लिए बेहतर डील हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 15 vs iQOO Z10R comparison price specifications Which 5G Mid-Range Smartphone Offers Better Value in India?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X