Realme 15T की पहली सेल आज; 7,000mAh बैटरी वाला फोन क्या साबित होगा गेम चेंजर ?
Realme 15T First Sale: भारत का स्मार्टफोन बाजार हमेशा से बैटरी और परफॉर्मेंस को लेकर कॉपिटिशन का गवाह रहा है। ऐसे में Realme 15T की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com पर शुरू हो रही है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस फोन को 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है।
इसके बावजूद फोन सिर्फ 7.79mm पतला और 181 ग्राम हल्का है। यही कॉम्बिनेशन इसे बाकी मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कीमत और लॉन्च ऑफर्स
Realme 15T का शुरुआती प्राइस 20,999 रुपये (8GB/128GB) रखा गया है। इसके अलावा 8GB/256GB वेरिएंट 22,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट 24,999 रुपये में मिलेगा।
लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक ICICI, HDFC, Flipkart Axis और SBI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। इससे फोन की इफेक्टिव कीमत और भी कम हो जाएगी।
डिजाइन और डिस्प्ले
Realme ने 15T को तीन कलर वेरिएंट्स - Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium में उतारा है। फोन का डिज़ाइन स्लिम और प्रीमियम फिनिश के साथ आता है।
इसमें 6.57-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इतना हाई ब्राइटनेस इसे आउटडोर यूज़ के लिए बेहतरीन बनाता है, खासकर भारतीय गर्मियों की धूप में।
परफॉर्मेंस और कूलिंग
फोन को MediaTek Dimensity 6400 Max SoC से पावर किया गया है। यह चिपसेट गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए ऑप्टिमाइज़्ड है। इसके साथ ही फोन में 6050mm² AirFlow VC कूलिंग सिस्टम और थर्मल ग्रेफाइट लेयर दी गई है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता है।
इससे साफ है कि Realme 15T उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो कंटेंट क्रिएशन और हेवी गेमिंग दोनों करना चाहते हैं।
कैमरा सेटअप
Realme 15T में बैक पर 50MP प्राइमरी और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। हालांकि रियर कैमरा सेटअप बेसिक लगता है, लेकिन कंपनी ने 50MP फ्रंट कैमरा देकर इसे सेल्फी लवर्स और व्लॉगर्स के लिए खास बना दिया है।
फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं, जो इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग: गेम चेंजर फैक्टर
Realme 15T की सबसे बड़ी ताकत इसका 7,000mAh बैटरी पैक है। आमतौर पर इतनी बड़ी बैटरी वाले फोन भारी-भरकम और मोटे होते हैं, लेकिन यह डिवाइस सिर्फ 7.79mm पतला और 181 ग्राम का है।
चार्जिंग की बात करें तो इसमें 60W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग दी गई है, जिससे यह पावर बैंक की तरह भी काम कर सकता है।
सुरक्षा और सॉफ्टवेयर
फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी, धूल और गिरने जैसी चुनौतियों से सुरक्षित है। सॉफ्टवेयर फ्रंट पर यह Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर चलता है। इससे यूज़र्स को लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स की सुविधा मिलेगी।
किसके लिए सही है Realme 15T?
Realme 15T का सबसे बड़ा USP इसकी बड़ी बैटरी और स्लिम डिज़ाइन का कॉम्बिनेशन है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेस्ट है जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप चाहते हैं, ज्यादा चार्जिंग झंझट से बचना चाहते हैं, कंटेंट क्रिएशन या 4K व्लॉगिंग में रुचि रखते हैं, और स्टाइलिश लेकिन हल्का फोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
कुल मिलाकर, Realme 15T मिड-रेंज सेगमेंट में बैलेंस्ड और प्रैक्टिकल चॉइस है, जो बैटरी और सेल्फी कैमरा दोनों पर नया मानक सेट कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications