Realme 15T: 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ये फोन बना सकता है आपका ‘ऑल-राउंडर टेक पार्टनर'
Realme 15T Launch: भारत का स्मार्टफोन बाजार अब केवल बैटरी, कैमरा या डिजाइन तक सीमित नहीं रह गया है। आज यूजर्स चाहते हैं कि उनका फोन हर सिचुएशन में भरोसेमंद साबित हो। चाहे वह लंबे समय तक चलने वाली बैटरी हो, या फिर अचानक बारिश में भीगने पर भी न खराब होने वाला स्मार्टफोन हो।
Realme ने इसी सोच के साथ नया Realme 15T भारत में पेश किया है, जो केवल 7,000mAh की बैटरी या 50MP कैमरा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक 'ऑल-राउंडर पावर पैक स्मार्टफोन' के तौर पर पेश किया गया है।

ट्रिपल IP रेटिंग वाला फोन
जहां ज्यादातर स्मार्टफोन सिर्फ IP67 या IP68 रेटिंग तक सीमित रहते हैं, वहीं Realme 15T ने मार्केट में तहलका मचाया है। इसे IP66, IP68 और यहां तक कि IP69 सर्टिफिकेशन मिला है।
इसका मतलब यह फोन डस्टप्रूफ, वाटरप्रूफ और हाई-प्रेशर वॉटर जेट जैसी कंडीशंस को भी झेल सकता है। यानी यह उन यूजर्स के लिए बना है जो एडवेंचर, ट्रैवलिंग या आउटडोर लाइफस्टाइल जीते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Realme 15T में 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो इसे लंबी रेस का खिलाड़ी बनाती है। लेकिन खास बात यह है कि इसमें 60W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है। यानी यह फोन न सिर्फ खुद को तेजी से चार्ज करता है, बल्कि दूसरों डिवाइसेज को चार्ज करने में भी मददगार बन सकता है।
अनोखा VC कूलिंग सिस्टम
अक्सर बड़ी बैटरी और हाई परफॉर्मेंस वाले फोन लंबे इस्तेमाल में गर्म हो जाते हैं। Realme ने इस समस्या का भी समाधान किया है। कंपनी ने इसमें 6,050 sq mm AirFlow Vapour Chamber और 13,774 sq mm ग्रेफाइट शीट दी है।
यह डिजाइन गर्म और ठंडी हवा के सर्कुलेशन को बैलेंस करता है, जिससे फोन लंबे गेमिंग सेशन या वीडियो रिकॉर्डिंग में भी कूल रहता है।
कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। खास बात यह है कि दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
साथ ही इसमें AI Edit Genie, AI Snap Mode और AI Landscape जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया लवर्स के लिए बड़ा आकर्षण हैं।
कीमत और ऑफर्स
Realme 15T की शुरुआती कीमत भारत में ₹20,999 रखी गई है। इसके तीन वेरिएंट्स 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB उपलब्ध हैं। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Realme Buds T01 TWS Earphones फ्री मिलेंगे। साथ ही बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI के जरिए ग्राहक इसे और किफायती बना सकते हैं।
ऑल-राउंडर स्मार्टफोन
अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो सिर्फ बैटरी बैकअप या कैमरा क्वालिटी के लिए न जाना जाए, बल्कि एक 'ऑल-राउंडर टेक पार्टनर' साबित हो, तो Realme 15T आपके लिए सही चुनाव हो सकता है। चाहे एडवेंचर ट्रिप हो, लॉन्ग गेमिंग सेशन या बारिश में भीगने की स्थिति - यह फोन हर टेस्ट में फिट बैठता है।


Click it and Unblock the Notifications








