Realme 15T Launch: सबसे स्लिम 7000mAh बैटरी वाला फोन, क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट चॉइस
Realme 15T Launch: स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी बैटरी और स्लिम डिजाइन को साथ लाना हमेशा एक चुनौती रही है। लेकिन Realme ने अपने नए Realme 15T के साथ यह बैरियर तोड़ दिया है। कंपनी ने इस फोन का लॉन्च भारत में 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे तय किया है।
Realme 15 और 15 Pro की सफलता के बाद अब 15T को ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे यह खासतौर पर यंग क्रिएटर्स और पावर यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया हो। आइए इसके बारे में जानते हैं।

सबसे स्लिम 7000mAh बैटरी फोन
Realme 15T की सबसे बड़ी खासियत है इसका 7000mAh Titan बैटरी पैक, जो अब तक का सबसे स्लिम फोन माना जा रहा है। फोन का प्रोफाइल सिर्फ 7.79mm और वजन मात्र 181 ग्राम है। यानी भारी बैटरी होने के बावजूद फोन हाथ में हल्का और स्टाइलिश लगेगा। इतना ही नहीं, इसमें 10W रिवर्स चार्जिंग भी है जिससे आप अपने दूसरे गैजेट्स को आसानी से चार्ज कर पाएंगे।
प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले
फोन का डिजाइन भी खास है। Realme ने इसमें Textured Matte 4R डिजाइन का इस्तेमाल किया है जो फिंगरप्रिंट-रेसिस्टेंट और एंटी-स्लिप फिनिश के साथ आता है। Flowing Silver वैरिएंट में इसकी ऑर्गैनिक टेक्सचर फिनिश इसे भीड़ से अलग बनाती है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.57 इंच AMOLED Comfort+ पैनल है जिसकी ब्राइटनेस 4000nits तक जाती है। 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 2160Hz PWM डिमिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए आंखों के अनुकूल बनाती है।
क्रिएटर्स के लिए डुअल 50MP AI कैमरे
Realme 15T को सबसे अलग बनाता है इसका कैमरा सेटअप। यह अपने सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें फ्रंट और रियर दोनों तरफ 50MP AI कैमरे दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा खासतौर पर व्लॉगर्स और सेल्फी लवर्स के लिए बनाया गया है।
यह नैचुरल स्किन टोन और ग्रुप शॉट्स को बेहतरीन डिटेल के साथ कैप्चर करता है। रियर कैमरा 50MP प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
AI फीचर्स में AI Edit Genie और AI Snap Mode जैसे टूल दिए गए हैं जो क्रिएटर्स को तुरंत एडिटिंग और प्रो-लेवल आउटपुट देते हैं। साथ ही, स्मार्ट फिल्टर्स (Retro, Dreamy, Misty) कंटेंट को और आकर्षक बनाते हैं।
परफॉर्मेंस और कूलिंग
Realme 15T में नया Dimensity 6400 Max चिपसेट दिया गया है जो 5G सपोर्ट और स्मूद गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। फोन में 6050mm² AirFlow VC Cooling सिस्टम है जो लंबे समय तक हैवी यूज पर भी इसे ठंडा रखता है।
इसके साथ आपको मिलेगा Android 15 आधारित Realme UI 6.0, जिसमें कंपनी ने 3 साल के OS अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

ड्यूरेबिलिटी भी दमदार
फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स मिली हैं। इसका मतलब है कि यह पानी, धूल और आउटडोर कंडीशंस में भी मजबूती से काम करेगा।
Realme 15T सिर्फ एक बैटरी-सेंट्रिक फोन नहीं है, बल्कि यह यंग क्रिएटर्स, मल्टीटास्कर्स और व्लॉगिंग कम्युनिटी के लिए तैयार किया गया ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है। स्लिम डिजाइन, 7000mAh बैटरी, डुअल 50MP AI कैमरे और सुपर ब्राइट डिस्प्ले इसे सेगमेंट का सबसे यूनिक डिवाइस बनाते हैं।
यह फोन Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium रंगों में उपलब्ध है और मार्केट में लॉन्च होते ही उन यूजर्स के बीच चर्चा में रहेगा जो 'स्लिम लेकिन पावरफुल फोन' ढूंढ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








