Home
Mobile

Realme 16 Pro Plus और Realme 16 Pro लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का दम

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हैं। Realme 16 Pro और ज्यादा प्रीमियम Realme 16 Pro Plus। दोनों ही फोन मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ उतारे गए हैं।

जिनमें हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स शामिल हैं। आइए जानते हैं कीमत, स्पेसिफिकेशन, कलर ऑप्शन, ऑफर्स और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी।

Realme 16 Pro Plus और Realme 16 Pro की तूफानी एंट्री

Realme 16 Pro Plus और Realme 16 Pro के स्पेसिफिकेशन

Realme 16 Pro Plus में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, Realme 16 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट दिया गया है और इसमें 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

कैमरा सेगमेंट दोनों फोन का बड़ा हाइलाइट है। दोनों में OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। हालांकि, Pro Plus मॉडल में इसके अलावा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है, जो जूम फोटोग्राफी में इसे बढ़त देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो Realme ने दोनों फोन में 7000mAh की Titan Battery दी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बेहतरीन बैकअप देने में सक्षम है।

कीमत, कलर और ऑफर्स

भारत में Realme 16 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹31,999 रखी गई है, जो इसके 8GB+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 12GB RAM के साथ ₹36,999 तक जाता है। Realme 16 Pro Plus 5G की शुरुआती कीमत ₹39,999 है और इसका हाई-एंड वेरिएंट ₹44,999 में उपलब्ध होगा।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Realme 16 Pro Plus को Master Gold, Master Grey और भारत के लिए एक्सक्लूसिव Camellia Pink कलर में पेश किया गया है। वहीं, Realme 16 Pro Master Gold, Pebble Grey और Orchid Purple कलर ऑप्शन्स में मिलेगा।

उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स

Realme 16 Pro सीरीज की बिक्री भारत में 9 जनवरी से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत Realme 16 Pro पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Realme 16 Pro Plus खरीदने पर ₹4,000 तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X