Home
Mobile

₹40,000 के अंदर स्मार्टफोन की जंग: Realme 16 Pro Plus, Vivo V60 या OPPO Reno 14 – कौन जीतेगा?

₹40,000 की प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद है। ज्यादा ऑप्शन्स को देखकर यूजर्स कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में अपने लिए सही फोन चुनना भी मुश्किल होता है। हाल ही में इसी सेगमेंट में Realme 16 Pro Plus भी लॉन्च हुआ है, जो दमदार स्पेसिफिकेशन ऑफर कर रहा है।

इसका मुकाबला पहले से मौजूद Vivo V60 और OPPO Reno 14 जैसे दमदार फोन्स से है। तीनों ही फोन प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और फ्लैगशिप-लेवल कैमरा का दावा करते हैं। ऐसे में सवाल यही है कि कौन-सा फोन किस यूजर के लिए बेहतर है? इस कंपेरिजन स्टोरी में हम डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, बैटरी, कैमरा, सॉफ्टवेयर और वैल्यू-फॉर-मनी के आधार पर तीनों फोन्स को विस्तार से समझेंगे।

Realme 16 Pro Plus vs Vivo V60 vs Reno 14: ₹40000 से कम में कौन बेस्ट?

Design, Build & Display

डिजाइन की बात करें तो Realme 16 Pro Plus और Vivo V60 में कर्व्ड डिस्प्ले और राउंडेड फ्रेम मिलता है, जो हाथ में प्रीमियम फील देता है। वहीं OPPO Reno 14 फ्लैट डिस्प्ले और बॉक्सी फ्रेम के साथ आता है, जो आजकल कई यूजर्स को ज्यादा पसंद आ रहा है।

बिल्ड क्वालिटी में Realme और OPPO आगे हैं, क्योंकि दोनों में एल्यूमिनियम फ्रेम और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। Vivo V60 का ग्लास बैक प्रीमियम है, लेकिन कुछ वेरिएंट्स में प्लास्टिक बैक देखने को मिलता है। अच्छी बात यह है कि तीनों फोन्स IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आते हैं।

डिस्प्ले क्वालिटी में Realme 16 Pro Plus साफ तौर पर जीतता है। इसका 6.8-इंच 1.5K AMOLED पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे इस सेगमेंट का सबसे शानदार डिस्प्ले बनाता है। OPPO Reno 14 का 1.5K AMOLED पैनल अच्छा है, लेकिन ब्राइटनेस और स्मूदनेस में Realme से पीछे रह जाता है। Vivo V60 का FHD+ डिस्प्ले रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया है, लेकिन प्रीमियम फील थोड़ा कम देता है।

Performance, Battery & Software

Realme 16 Pro Plus और Vivo V60 दोनों में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है, लेकिन Realme में LPDDR5X RAM होने की वजह से यह थोड़ा ज्यादा फास्ट और फ्यूचर-रेडी लगता है। वहीं OPPO Reno 14 में MediaTek Dimensity 8350 SoC दिया गया है, जो परफॉर्मेंस (CPU और GPU) के मामले में दोनों से आगे निकल जाता है।

बैटरी के मामले में Realme फिर से बढ़त बनाता है। इसका 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक सबसे बड़ा है और लंबा बैकअप देने का वादा करता है। Vivo V60 की 6,500mAh और OPPO Reno 14 की 6,000mAh बैटरी भी एक दिन से ज्यादा आराम से निकाल लेती हैं। चार्जिंग स्पीड तीनों में लगभग समान है, हालांकि Reno 14 में बायपास चार्जिंग की कमी खलती है।

सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो Vivo V60 सबसे आगे है, क्योंकि इसे चार बड़े Android अपडेट्स मिलेंगे। Realme 16 Pro Plus और OPPO Reno 14 को तीन-तीन मेजर अपडेट मिलेंगे। हालांकि यूजर एक्सपीरियंस के मामले में ColorOS (OPPO Reno 14) सबसे ज्यादा पॉलिश्ड और फीचर-रिच लगता है, जबकि Realme UI और Vivo का इंटरफेस थोड़ा पीछे रह जाते हैं।

Realme 16 Pro Plus vs Vivo V60 vs Reno 14: ₹40000 से कम में कौन बेस्ट?

Camera Comparison

कैमरा सेगमेंट में तीनों फोन अलग-अलग स्ट्रेंथ दिखाते हैं। Realme 16 Pro Plus का 200MP प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो इसे हाई-डिटेल फोटोग्राफी और लॉन्ग-रेंज जूम के लिए बेहतरीन बनाता है। OPPO Reno 14 और Vivo V60 ज्यादा बैलेंस्ड कैमरा अप्रोच अपनाते हैं, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, भरोसेमंद टेलीफोटो और ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा शामिल है।

वीडियो के मामले में Reno 14 और Realme 16 Pro Plus आगे हैं, क्योंकि दोनों फ्रंट और रियर कैमरा से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। Vivo V60 4K 30fps तक ही सीमित है, जो वीडियो क्रिएटर्स के लिए थोड़ा मायने रखता है।

Conclusion

अगर आप लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतर वैल्यू चाहते हैं, तो Vivo V60 एक समझदारी भरा विकल्प है।अगर आपको सबसे शानदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और हाई-रेजोल्यूशन कैमरा चाहिए, तो Realme 16 Pro Plus आपके लिए बेस्ट है।

लेकिन अगर आप ऑल-राउंड परफॉर्मेंस, पॉलिश्ड सॉफ्टवेयर और बेहतरीन वीडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो OPPO Reno 14 सबसे बैलेंस्ड चॉइस बनकर उभरता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X