Realme 9 4G स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स
Realme भारत में 7 अप्रैल को इवेंट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसमें वो Realme 9 4G को पेश करेगा। जी हाँ, आपको बता दें कि 7 अप्रैल 2022 को, कंपनी Realme GT 2 Pro फ्लैगशिप फोन की घोषणा करेगी। इसी इवेंट में अन्य प्रोडक्ट्स का आगमन होगा जिसमें Realme Buds Air 3 TWS ईयरबड्स और एक नया Realme TV स्टिक है। Realme ने पुष्टि की है कि वह 7 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) यह इवेंट करने जा रही है। तो आइए रियलमी 9 4जी के इस स्मार्टफोन के बारे में जानते है विस्तार से।

Realme 9 4G भारत में होगा 7 अप्रैल को लॉन्च
जैसा कि ज्ञात हो, Realme 9 4G, Realme 9 सीरीज का एक नया मेम्बर होगा, जिसमें Realme 9i, Realme 9 5G, Realme 9 5G स्पीड एडिशन, और Realme 9 Pro 5G, और Realme 9 Pro + 5G जैसे फोन शामिल हैं। ब्रांड द्वारा जारी किए गए Realme 9 4G टीज़र में कहा गया है कि यह 9x फ़ोकसिंग एक्यूरेसी प्रदान करेगा।
Realme 9 4G में मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
पिछले हफ्ते, Realme ने खुलासा किया था कि वह जल्द ही 108-मेगापिक्सल ISOCELL HM6 इमेज सेंसर वाले नंबर सीरीज फोन की घोषणा करेगा। इस कारण अब ऐसा प्रतीत होता है कि Realme 9 4G जो नए सैमसंग सेंसर से लैस हो सकता है।
हालांकि Realme ने अभी तक Realme 9 4G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है। हालाँकि, पिछले सप्ताह सामने आई लीक से इस अपकमिंग डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेक्स का पता चला है। यह एक पंच-होल डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। डिवाइस एक अन्स्पेसिफाइड स्नैपड्रैगन 4G SoC द्वारा संचालित होगा।
Realme 9 4G के 6GB RAM और 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें, तो यह 16-मेगापिक्सल के फ्रंट-फेसिंग कैमरा और 108-मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ आ सकता है। जबकि यह गोल्ड, ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन्स में आने की संभावना है।
Realme 9 4G की भारत में कीमत और उपलब्धता
अब आखिर में बात आती है इस नए स्मार्टफोन की कीमत की, तो अभी तक कंपनी ने प्राइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही उपलब्धता के बारे में कुछ बताया है। लेकिन इसकी घोषणा लॉन्च के दौरान कर दी जाएगी और अगर कोई लीक्स सामने आएंगे तो आप यहाँ जरूर पढ़ पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications