Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ हुए मिड रेंज में लॉन्च, जानें कीमत फीचर्स के बारे में
चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने Realme 9 Pro, Realme 9 Pro+ को ग्लोबल लेवल पर मिड रेंज में लॉन्च किया है। ये नए Realme 9 सीरीज के स्मार्टफोन 5G चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट तक और अन्य फीचर्स के साथ पेश किए हैं। वहीं रियलमी 9 प्रो+ मीडियाटेक डाइमेंशन 920 चिपसेट पेश करने वाला यूरोपीय और भारतीय मार्केट में पहला स्मार्टफोन है। तो आइए इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
रियलमी 9 प्रो में 6.4 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट दिया गया है जिसे 8GB तक RAM के साथ जोड़ा गया है। जबकि इंटरनल स्टोरेज को हाइब्रिड सिम स्लॉट के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा ऐरे मिलता है जिसमें 64-मेगापिक्सल का वाइड लेंस, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात करें, तो सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अब बात आती है बैटरी की, तो इसमें आपको 5000mAh की बैटरी को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
अब बात करते हैं Realme 9 Pro+ की, तो इसमें 6.4-इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में स्लीक प्रोफाइल और लाइट शिफ्ट रियर पैनल भी दिया गया है जो धूप में कलर बदलता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 920 5G चिपसेट दिया गया है जिसे 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है।
और सेल्फी के लिए, इसमें एक 16-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। जबकि इसमें आपको 4500mAh की बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता हैं।
Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ की भारत में कीमत
भारत में Realme 9 Pro की कीमत 6GB/128GB स्टोरेज के लिए 17,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB/128GB की कीमत 18,999 रुपये है। जबकि Realme 9 Pro+ की भारत में कीमत 6GB/128GB के लिए 24,999 रुपये रखी गई है। तो 8GB/128GB की कीमत 26,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 28,999 रुपये मिलने वाली है। इसके अलावा Realme ने HDFC बैंक के कार्ड्स पर 2,000 रुपये का इंट्रोडक्टरी ऑफर भी दिया है।
सेल की बात करें, तो Realme 9 Pro+ 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे Flipkart और realme.com के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगा। जबकि Realme 9 Pro जो 23 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों मॉडल तीन कलर ऑप्शन सनराइज ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और ऑरोरा ग्रीन में उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications