Home
Mobile

बहुत कम कीमत और धाँसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9i, जानें सेल की डेट

Realme 9i को वियतनाम में लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद भारत में लॉन्च किया गया है। यह ऑफिशियल होने वाला पहला Realme 9 सीरीज़ फोन है और हम उम्मीद करते हैं कि अन्य मॉडल फरवरी के आसपास वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए जा सकते हैं। Realme 9i सेल्फी स्नैपर के लिए एक पंच-होल कटआउट, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल कैमरा सेंसर के साथ आता है। मुख्य फीचर्स में 6.6-इंच का 90Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट, पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं। आइए भारत में Realme 9i की कीमत, सेल की तारीख और स्पेशिफिकेशन्स पर एक नज़र डालते हैं।

बहुत कम कीमत और धाँसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme 9i, जानें सेल की डेट

भारत में Realme 9i की कीमत और सेल की तारीख

भारत में Realme 9i की कीमत 4GB/64GB मॉडल के लिए 13,999 रुपये और 6GB/128GB एडिशन के लिए 15,999 रुपये है। यह नीले और काले कलर ऑप्शन में आता है और फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइटों के माध्यम से सेल पर होगा। रियलमी 9आई की भारत में पहली सेल 25 जनवरी को Flipkart, Realme.com और रिटेल स्टोर्स पर होगी। इसकी अर्ली सेल 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी।

Realme 9i के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

Realme 9i में 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 20:1:9 आस्पेक्ट रेश्यो, ड्रैगन ट्रेल प्रो लेयर और पंच-होल कटआउट के साथ 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है। Realme 9i में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं जिसमें PDAF और f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का मुख्य Samsung S5KJN1SQ03 सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का तीसरा लेंस शामिल है।

चार्जिंग के लिए कनेक्टिविटी ऑप्शन 4G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होंगे। यह स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ जोड़ा गया है, जिसमें 6GB तक LPDDR4x RAM, और 128GB तक UFS 2.1 स्टोरेज मिलता है जिसे 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। डिवाइस का डाइमेंशन 164.4X75.7X8.4mm है और वज़न 190 ग्राम है।

33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है और यह Android 11 आधारित Realme UI 2.0 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का Sony IMX471 स्नैपर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 9i Launched In India With Attractive Features and Less Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X