Realme 11X 5G की सेल डेट का ऐलान, भारी छूट के साथ पाएं इतना सबकुछ
Realme 11X 5G Sale : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने 'अर्ली बर्ड' सेल का ऐलान किया है। कंपनी ने इस सेल की घोषणा करते हुए बताया कि, Realme 11X 5G के लिए अर्ली बर्ड सेल 23 अगस्त की शाम 5:30 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक Realme.com और Flipkart पर चलेगा। तो चलिए आगे इस फोन पर मिलने वाले ऑफर डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
Realme 11X 5G पर ऑफर
इस दौरान Realme 11X 5G की 6GB+128GB वेरिएंट की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 1000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को 3 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई की भी फैसिलिटी मिलेगी। साथ ही साथ Realme 11X 5G के 8GB+128GB वेरिएंट पर कस्टमर्स को 6 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ दिया जा रह है।

Realme 11X 5G की स्पेसिफिकेशन
Realme 11X 5G को कंपनी ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ 5G चिपसेट के साथ लाने वाली है। यह 5G फोन होगा। जो 16GB तक डायनामिक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। इसे 6GB+128GB और 8GB+128GB दो वेरियंट के साथ लाया जाएगा। Realme 11X में 2x इन-सेंसर जूम के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा शामिल किया जाएगा। इसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। वहीं कंपनी का इस फोन को लेकर दावा है कि, यह फोन शार्प और जूम-इन शॉट्स देने में सक्षम होगा। इसके साथ ही इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को लेकर दावा किया है कि, यह फोन 29 मिनट में 0 % से 50% तक चार्ज हो जाएगा।
Realme 11 5G की खूबियां
Realme 11 5G की खूबियों की बात करें तो इस फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जाएगी। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट कंपनी दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP रियर कैमरा दी जा सकती है। 67W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा , और Realme 11x मॉडल को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाने की तैयारी में है। इन दोनों स्मार्टफोन को 5,000mAh बैटरी से लैस किया जा सकता हैं।


Click it and Unblock the Notifications








