Home
Mobile

Realme जल्द भारत में लॉन्च करने जा रहा नया P सीरीज Smartphone, यहां जानें सभी डिटेल्स

Realme P Series : स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने भारत में अपनी नई 'P' सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। कंपनी की यह नई P सीरीज इंडिया एक्सक्लूसिव होगी। इसका मतलब है कि, इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को सिर्फ भारत में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके लिए ब्रांड ने Flipkart के साथ हाथ भी मिलाया है। रियलमी के "पी" सीरीज के स्मार्टफोन्स ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर ही बेचे जाएंगे। रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पूर्व में ट्विटर पर से नई सीरीज का अनाउंस किया है। इस सीरीज में केवल 5G स्मार्टफोन ही भारत में पेश किए जाएंगे।

Realme जल्द भारत में लॉन्च करने जा रहा नया P सीरीज Smartphone

बता दें, Realme P सीरीज का पहला स्मार्टफोन इस महीने भारत में लॉन्च होगा। गौतलब है कि, इस स्मार्टफोन को लेकर हाल ही में एक लीक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें पहले रियलमी ने Note सीरीज की भी घोषणा की थी। हालांकि, इस सीरीज के तहत Realme Note 50 को ग्लोबली तौर पर लॉन्च किया जा चुका है।

कंपनी ने अपने आगामी समार्टफोन के टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन को पावरफुल यानी दमदार प्रोडक्ट बताया है, जिसे स्पेशली भारतीय ग्राहकों के लिए लाया जाएगा। फिलहाल, कंपनी ने इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

रियलमी P सीरीज के पहले स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसे 15,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये के बीच उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है।

कंपनी ने P series को लेकर रियलमी इंडिया बिजनेस स्ट्रैटेजी लीड Tarini Prasad Das के अनुसार रियलमी ने 50 मिलियन यानी (5 करोड़) स्मार्टफोन बेचने की योजना बनाई है।

Realme जल्द भारत में लॉन्च करने जा रहा नया P सीरीज Smartphone

भारत में वर्तमान में Realme के नार्जो सीरीज, C सीरीज, GT सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते हैं। रियलमी C सीरीज के स्मार्टफोन अल्ट्रा बजट सेगमेंट लिस्ट में पेश किए जाते हैं। वहीं Narzo सीरीज के स्मार्टफोन मिड और बजट सेगमेंट में आते हैं।

इसके अलावा कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को GT सीरीज के तहत लॉन्च करती है। इस सीरीज में GT 6 और GT Neo 6 स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme announces new p series smartphones launch in india know price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X