Realme C11: 14 जुलाई को होगा लॉन्च, जानिए इस फोन की कीमत और बाकी डीटेल्स
Realme C11 की लॉन्चिंग डेट सामने आ गई है। इस फोन की लॉन्चिंग 14 जुलाई को की जाएगी। इस मामले में रियलमी कंपनी ने गुरुवार यानि आज ही एक प्रेस इनवाइट जारी किया है उसके जरिए इस बात की जानकारी दी है कि इस फोन फोन को 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
Realme C11: 14 जुलाई को होगा लॉन्च
Realme C11 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे से होगी और इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स भी जारी किया है। कोरोना वायरस की वजह से आजकल सभी फोन की लॉन्चिंग ऑनलाइन यानि लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए ही की जा रही है। लिहाजा, इस फोन यानि Realme C11 को भी लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए ही रियलमी इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा।
फेसबुक, यूट्यूब पर देखें इवेंट
आप इस लॉन्च इवेंट को कंपनी के फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर हैंडल पर जाकर देख सकते हैं, हालांकि हम आपको लॉन्च के दिन भी इस फोन के लाइव स्ट्रीमिंग लिंक के साथ अपडेट करेंगे। रियलमी सी 11 को मिंट ग्रीन औपर पेपर ग्रे कलर में लॉन्च किया जाना है। इस फोन को हाल ही में मलेशिया में लॉन्च किया गया है, इसलिए इसके फीचर्स के बारे में जानकारियां हैं। आइए आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Realme C11 की डिस्प्ले
Realme C11 का डिस्प्ले और प्रोसेसर Realme C11 में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है, जबकि स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 है। इसके अलावा इस उस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया है। ये फोन भी 2 जीबी रैम के साथ आता है।
इस फोन की बैटरी
इस फोन की स्टोरेज और कनेक्टविटी इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसके अलवा इस फोन में बैटरी भी 5000 एमएएच की दी है जो इस फोन का सबसे पॉजिटीव प्वाउंट है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी 4जी एलटीई, वाईफाई 802.11, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ-साथ ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस जैसे तमाम कनेक्टिविटी के फीचर्स भी दिए हैं।
Realme C11 का कैमरा सेटअप
बहराल, इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने डुअल यानि दो कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने वीडियो कॉल और सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी या यूं कहें कि फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन के सेल्फी को अच्छा बनाने के लिए कंपनी ने एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड, एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स भी कंपनी ने इस फोन में दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








