Realme C2 vs Realme C1: पिछले साल और इस साल के स्मार्टफोन का अंतर
काफी समय से खबर आ रही थी की Realme कंपनी जल्द अपना Realme 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। आखिरकार यह दिन आ ही गया है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को इवेंट के दौरान आज यानी 22 अप्रैल को लॉन्च कर दिया है। हालांकि लॉन्च से पहले सामने आई लीक्स से पता चल रहा था कि कंपनी इवेंट के दौरान अपनी Realme C सीरीज को आगे बढ़ाने के साथ एक और स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

बता दें, यह बात सच है, क्योंकि कंपनी ने अपने Realme C2 स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने लॉन्च किया। Realme C2 एक एंट्री लेवल सेंगमेंट स्मार्टफोन है। जिसपर काफी फोकस किया गया है।
आपको बता दें कि पिछले साल कंपनी ने Realme C1 लॉन्च किया था। उस फोन को भी यूजर्स ने काफी पसंद किया था। उसके बाद कंपनी ने अपने उस फोन की सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इस फोन यानि Realme C2 को लॉन्च किया है। इस वजह से हमने अपने इस आर्टिकल में आपको इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में बताया है। इससे आप जान पाएंगे कि कंपनी ने अपने इस नए फोन में पुराने फोन से कितने और कौनसे ज्यादा फीचर्स दिए हैं।
Realme C2
Realme C2 स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे Smudge Free Design के साथ लॉन्च किया है। जो डायमंड कट डिजाइन को पेश करता है। कंपनी ने इसे दो कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। जिसमें डायमंड ब्लैक और डायमंड ब्लू कलर शामिल हैं। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में लैजर कट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। फोन के बैक में तीन लेयर पेंटिंग, Shining Pearl Particle, Complex Reflection effects मिलता है।
स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.1 (15.5cm) Drewdrop फुल स्क्रीन दी गई है। जो HD Resolution के साथ आती है। स्क्रीन का रेशियो 19.5:9 है। जो पतली बेजल के साथ आता है। स्मार्टफोन में 4000 mah की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में 8 कोर Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है। जो 12nm 2.0 Ghz के साथ आता है। स्मार्टफोन में ट्रिपल स्लोट के साथ डुअल VolTE दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल के साथ आता है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 2 मैगापिक्सल के साथ मौजूद है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Realme C2 स्मार्टफोन में Color OS 6.0 के साथ एंड्रायड 9.0 दिया गया है। इसी के साथ फोन में Al फेशियल अनलॉक फीचर दिया गया है। बता दें, कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में 480पी स्लो मोशन फीचर को पेश किया है।
Realme C2 स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें 2+16GB और 3+32 GB स्टोरेज मौजूद है। कीमत की बात करें तो ,2+16GB वाले स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, 3+32 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 7,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को 15 मई, 2019 से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, Realme.com और जल्द ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
Realme C1
इस फोन के बारे में आजकल कुछ ज्यादा बातें हो रही है। रियलमी कंपनी ने इस फोन का एक नया वर्जन Realme C1 (2019) हाल ही में लॉन्च किया है लेकिन हम पुराने वाले वर्जन की बात कर रहे हैं। रियलमी सी 1 का पुराना वर्जन कूलपैड कंपनी के नए स्मार्टफोन कूलपैड कूल 3 और रेडमी 6ए की रेंज में आता है। इस वजह से हम इन स्मार्टफोन्स की तुलना यहां कर रहे हैं। Realme C1 की कीमत 7,499 रुपए है। जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो, Realme C1 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 एसओसी के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके स्मार्टफोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme C1 में 6.2 इंच का एचडी + नोटेड डिस्प्ले दिया गया है। जो इसे 'फीचर' के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाता है। स्मार्टफोन को यूनिबॉडी के साथ डिजाइन किया गया है। साथ ही एक चमकदार बैक पैनल के साथ आता है। जो स्मार्टफोन की उपस्थिति और भी कई ज्यादा बढ़ाता है। Realme C1 एंड्रायड 8.1 ओरेओ आउट ऑफ़ द बॉक्स पर चलाता है। वहीं ओप्पो के ColorOS 5.1 यूआई ओवरले शीर्ष पर बेक्ड है। इमेजिंग की बात की जाए तो Realme का नया स्मार्टफोन में कोई स्लच नहीं दिया गया है।
फोन के कैमरा की बात की जाए तो फोन के बैक पर एक डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। जिसमें 13 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सेल सेकेंडरी डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के अपफ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का एआई-वर्धित कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी ऑपशन की बात की जाए तो फोन में 4 जी वोल्ट के साथ 3.5 मिमी ऑडियो पोर्ट को शामिल किया गया है। वहीं फोन की बड़ी 4,230 एमएएच बैटरी पूरे पैकेज का बैक अप लेती है।


Click it and Unblock the Notifications