Home
Mobile

Realme C21Y को भारत में किया लॉन्च, कम कीमत में मिल रहे है ज्यादा फीचर्स

चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने एक और नए बजट फोन Realme C21Y को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि नए Realme C-सीरीज स्मार्टफोन की कीमत 3GB RAM और 32GB नेटिव स्टोरेज वाले स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए महज 10 हजार रुपये से भी कम है और ये 30 अगस्त से ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध भी हो जाएगा।

Realme C21Y को भारत में किया लॉन्च, कम कीमत में मिल रहे है ज्यादा फीचर्स

Realme C21Y की भारत में कीमत

भारत में Realme C21Y की कीमत बात करें, तो इसके 3GB RAM और 32GB स्टोरेज के लिए महज 8,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। यानि दोनों ही वेरिएंट की कीमत 10 हजार से कम ही है। यदि आप भी इस मोबाइल को खरीदना चाहते है, यह स्मार्टफोन 30 अगस्त से रियलमी की आधिकारिक साइट- realme.com, और ई-रिटेल साइट फ्लिपकार्ट तथा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हो जाएगा।

Realme C21Y के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

बता दें कि इस साल की शुरुआत में Realme C21Y को वियतनाम में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.5 इंच का HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल मिलता है। डिस्प्ले में 420 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 65 % NTSC कलर सरगम मिलता ​​है।

यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर 12nm UNISOC T610 प्रोसेसर के साथ आता है जिसे Mali-G52 GPU और 4GB तक LPDDR4X RAM के साथ जोड़ा गया है। जबकि इस स्मार्टफोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन realmeUI आधारित Android 11 OS पर चलता है।

कैमरा फीचर की बात करें, तो फोटोग्राफी के लिए, Realme C21Y को ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13MP का f/2.2 लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का सेंसर दिया गया है। वहीं अगर सेल्फी कैमरे की बात करें, तो ड्यूड्रॉप नॉच पर 5MP का कैमरा मिलता है। रियलमी सी21वाई में एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जबकि फोन में वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन पर नजर डालें, तो डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5, GPS/AGPS/ GLONASS/ Beidou, चार्जिंग के लिए माइक्रो USB पोर्ट मिलता है। रियलमी C21Y जो सिर्फ दो कलर ऑप्शन - क्रॉस ब्लैक और क्रॉस ब्लू में लॉन्च किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
China's popular smartphone company Realme has launched another new budget phone Realme C21Y in the Indian market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X