Home
Mobile

iPhone जैसी डिजाइन के साथ Realme C35 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत है सिर्फ 11999 रुपये

चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Realme ने आज भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन Realme C35 (रियलमी सी35) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से भी कम रखी गई हैं। स्मार्टफोन को आईफोन 12 और आईफोन 13 सीरीज से प्रेरित फ्लैट-एज डिज़ाइन दिया गया है। इस प्रकार रियलमी ने काफी कम कीमत में iPhone की डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Realme C35 के प्रमुख फीचर्स में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। तो आइए अब जानते हैं इस स्मार्टफोन कर बारे में विस्तार से और जानेंगे कि इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे और इसकी सेल कब होगी।

iPhone जैसी डिजाइन के साथ Realme C35 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत है सिर्फ 11999 रुपये

Realme C35 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Realme C35 में फुल-एचडी + (2408×1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले, 90.7 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट दी गई है।

इसके अलावा रियलमी का यह नया बजट स्मार्टफोन काफी पतली 8.1 मिमी मोटी बॉडी के साथ आता है जिसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जबकि हुड के तहत, इसमें एक ऑक्टा-कोर यूनिसोक T616 चिपसेट मिलता है जिसे 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

जबकि यूजर्स माइक्रोएसडी स्लॉट के माध्यम से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इस स्लॉट के माध्यम से आप इसमें दूसरी सिम कार्ड भी लगाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसा है कैमरा सेटअप

अब बात आती है कैमरा सेटअप की। तो इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक मैक्रो लेंस और एक B&W लेंस दिया गया है। मुख्य रियर कैमरा 30fps पर फुल-एचडी वीडियो और 30fps के साथ आता है जिसमें आप फुल एचडी वीडियो को शूट कर सकते है। वहीं फ्रंट में, Realme C35 में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है। कैमरा में आपको लैप्स, प्रो, पैनोरमा, मैक्रो, नाइट प्रो, पोर्ट्रेट और एचडीआर जैसे मोड के साथ आता है।

Realme C35 18W क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है, और कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, डुअल-बैंड वाई-फाई, एक 3.5 mm हेडफोन जैक और एक 3-कार्ड स्लॉट शामिल हैं। आईफोन जैसा दिखने वाला यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

कितनी है Realme C35 की भारत में कीमत

भारत में Realme C35 (रियलमी सी35) की बेस वेरिएंट 4GB RAM + 64GB की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके एक अन्य स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। इस प्रकार चाइनीज टेक दिग्गज ने अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाया है। और उम्मीद है कि बाकी की तरह ही यह स्मार्टफोन भी यूजर्स द्वारा बहुत पसंद किया जा सकता है।

कब से होगा उपलब्ध

अगर आप भी रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह 12 मार्च से आधिकारिक Realme चैनलों और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा जिसे आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इस प्रकार रियलमी का यह नया बजट स्मार्टफोन अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन को कड़ी टक्कर देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C35 Launched in India, Know Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X