Home
Mobile

realme C51 स्मार्टफोन आज से खरीदने के लिए उपलब्ध, पहली सेल में पाएं बंपर डिस्काउंट

realme C51 First sale: अगर आप भी कम दाम में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए रियलमी सी 51 बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। जिसकी सेल आज से लाइव हो चुकी है। पहली सेल में realme C51 को ग्राहक कीमत से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। तो आइए आपको इस फोन की कीमत, ऑफर डिटेल्स से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

realme C51 की कीमत

रियलमी C51 स्मार्टफोन को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट के साथ मात्र 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। जिसे कस्टमर पहली सेल के बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ 500 रुपये की बचत करते हुए इस फोन को महज 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की बिक्री रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर की जाएगी।

Realme C51 स्पेसिफिकेशन्स

Realme C51 में 6.71 इंच IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इसके साथ ही स्क्रीन का टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ ऑफर करेगा। रियलमी ने अपने इस डिवाइस को ऑक्टा-कोर Unisoc T612 प्रोसेसर से लैस किया है। जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 4 GBरैम और 64 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसके रैम को 4GB तक वर्चुअल बढ़ाया जा सकता है। रियलमी सी51 स्मार्टफोन में आपको डुअल सिम का सपोर्ट भी मिलेगा। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 के साथ आएगा।

realme C51 स्मार्टफोन आज से खरीदने के लिए उपलब्ध, जानें कीमत

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और एक AI लेंस शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर देने के लिए इसमें रियलमी ने 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
company has launched Realme C51 smartphone with a single variant at a price of only Rs 8,999. Customers can buy this phone for just Rs 8,499 by saving Rs 500 with the bank card offers of the first sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X