Realme C51 स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Realme C51 Launched: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन Realme C51 को 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च कर दिया है। कम कीमत में यह फोन कई दमदार फीचर्स से लैस है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। अगर आप भी 10 हजार तक के बजट में कोई नया फोन लेने का मन बना रहे हैं, तो रियलमी सी51 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स , फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Realme C51 की कीमत
Realme C51 को कंपनी ने कार्बन ब्लैक और मिंट ग्रीन दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। कंपनी ने ताइवान में इस फोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत TWD 3,990 यानि कि, लगभग 10,400 रुपये तय किया गया है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि, इस फोन को भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है।

Realme C51 के स्पेक्स
Realme C51 स्मार्टफोन को 6.7 इंच HD डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T612 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 4GB की रैम और 64GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को 4GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। आपको बता दें, यह लेटेस्ट फोन Android 13 पर रन करता है। इतना सबकुछ के बावजूद इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ डुअल सिम सपोर्ट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








