कम दाम में Realme ला रहा दमदार फीचर वाला स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च, जानिए सभी डिटेल

Realme C51: रियलमी जल्द ही C सीरीज के एक नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। जिसे दमदार फीचर के साथ कम बजट में पेश किया जा सकता है। रियलमी के इस अपकमिंग फोन का नाम Realme C51 है। जिसे EEC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखे जाने के बाद इसके फोन के जल्द भारत में एंट्री की उम्मीद है।
कई सर्टिफिकेशन साइट्स Realme C51 आ चुका है नजर
Realme C51 को TKDN, NBTC, BIS, EEC और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन पर देखा जा चुका है। इन सभी सर्टिफिकेशन साइट्स पर इस फोन को मॉडल नंबर RMX3830 के साथ देखा गया है। लेकिन, किसी भी सर्टिफिकेशन साइट पर इस फोन के हार्डवेयर की डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। इसके साथ ही इस फोन को TKDN और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। फिलहाल Realme C51 को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
Realme C53 के स्पेसिफिकेशंस
Realme C53 स्मार्टफोन में 6.74 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें कंपनी ने Unisoc T612 चिपसेट दिया है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो आपको इस फोन में 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। यह स्मार्टफोन Narzo N53 का रीब्रांडेड वर्जन है, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है।
इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी 5,000mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा इसके साथ आपको सुपर VOOC चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी इसे भारत में 9,790 रुपये की कीमत के साथ ला सकती है।

Realme Narzo N53 स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo N53 स्मार्टफोन में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा , 0.3 मेगापिक्सल सेकंडरी लेंस भी है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन में 6 जीबी रैम मिल रहा है। साथ ही128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रओएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6 जीबी वर्चुअल रैम भी मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








