Home
Mobile

Realme C51 स्मार्टफोन की भारत में इस दिन शुरू होगी बिक्री, जानें ऑफर और कीमत

Realme C51 Sale Date: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी जल्द ही अपने नए हैंडसेट Realme C51 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने भारत में इसकी बिक्री की तारीख का खुलासा कर दिया है। आपको बता दें, Realme C51 को देश में लाए जाने से पहले ही Global Market में पेश कर दिया गया है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट, सेल डेट , कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme C51 लॉन्च डेट

रियलमी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन Realme C51 को 4 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। जो मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Realme C51 की भारत में कीमत क्या होगी इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे काफी किफायती दाम में लॉन्च कर सकती है। इससे पहले Realme C53 को भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Realme C51 अर्ली बर्ड सेल

आपको बता दें, Realme C51 स्मार्टफोन की अर्ली बर्ड सेल 4 सितंबर से शुरू होगी। जो शाम 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चलेगी। इस दौरान कस्टमर्स HDFC , SBI और ICICI बैंक कार्ड से इस फोन की खरीदारी कर इस पर 500 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। इस फोन की बिक्री realme.com और Flipkart पर की जाएगी। जहां से ग्राहक इसकी खरीदारी कर सकेंगे।

Realme C51 स्मार्टफोन की भारत में इस दिन शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत

Realme C51 की खासियत

कंपनी ने Realme C51 स्मार्टफोन को पहले ही ताइवान में लॉन्च कर दिया है। जिससे इसके स्पेक्स का खुलासा हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इसी वेरिएंट को भारत में भी लाएगी। रियलमी सी51 में 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर UNISOC T612 12nm प्रोसेसर को शामिल किया गया है। जो 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रहा है। यह हैंडसेट Realme US Android 13 सॉफ्टवेयर के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा , डेप्थ सेंसर, एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें रियलमी ने 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, मात्र 28 मिनट में बैटरी को 50% तक चार्ज कर सकती है। इसके अलावा इसमें माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, बॉटम-फायरिंग स्पीकर के साथ कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम कार्ड स्लॉट, 4जी वीओएलटीई और 3.5 मिमी ऑडियो जैक भी शामिल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C51 smartphone early bird sale will start on September 4 at 6 pm and will continue till 8 pm. During this period, customers can avail a discount of up to Rs 500 by purchasing this phone with HDFC, SBI and ICICI bank cards.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X