Home
Mobile

Realme C51 स्मार्टफोन iPhone जैसे फीचर के साथ भारत में लॉन्च , जानें कीमत और स्पेक्स

Realme C51 Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपी रियलमी ने अपने नए हैंडसेट Realme C51 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी बेहत कम कीमत में धांसू फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें आपको 50MP रियर कैमरे के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी। तो आईए आपको Realme के इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे नें डिटेल्स बताते हैं।

Realme C51 की कीमत

रियलमी सी51 स्मार्टफोन को कंपनी ने सिंगल स्टोरेज 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है । जिसकी कीमत मात्र 8,999 रुपये तय की गई हैं। आपको बता दें, कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन पर 500 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। अगर कस्टमर इस फोन को HDFC, ICICI या फिर SBI बैंक के कार्ड से खरीदता है तो यह फोन आपको महज 8,499 रुपये में मिलेगा।

iPhone जैसा मिलेगा ये फीचर

Realme C51 स्मार्टफोन में कंपनी ने iPhone 14 की तरह मिनी कैप्सूल फीचर भी दिया है। जो आईफ़ोन पर पाए जाने वाले डायनामिक आइलैंड इंटरफ़ेस की तरह है। जिससे यूजर्स को चार्जिंग के साथ दूसरे अपडेट्स मिलते हैं।

Realme C51 स्मार्टफोन  iPhone जैसे फीचर के साथ भारत में लॉन्च

Realme C51 की खासियत

Realme C51 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दिया गया है। जो 90hz के रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको Unisoc T612 प्रोसेसर मिलेगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। जिसमें 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल मिल रहा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए रियलमी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 33 वॉट के फास्ट चर्जिंग को सपोर्ट करेगी।

अपने इस हैंडसेट को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, केवल 28 मिनट में यह फोन 0 से 50% तक चार्ज हो जाएगा। Realme C51 की पहली सेल 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जिसे कस्टमर मिंट ग्रीन और ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C51 smartphone, the company has also given mini capsule feature like iPhone 14. Which is similar to the Dynamic Island interface found on the iPhone. Due to which users get other updates along with charging.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X