Realme C51 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक, कम दाम में मिलेंगे महंगे फोन वाले फीचर्स
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी जल्द ही अपना नया हैंडसेट Realme C51 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही सभी स्पेसिफिकेशन और डिजाइन लीक हो चुके हैं। टिपस्टर पारस गुगलानी ने इस अपकमिंग फोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया है। जिसमें इस फोन को लेकर कई अहम जानकारी सामने आ चुकी है। तो आइए आपको रियलमी के आगामी स्मार्टफोन Realme C51 के डिटेल्स बताते हैं।
Realme C51 की संभावित कीमत
Realme C51 हल्के नीले और काले कलर ऑप्शन्स के साथ लाया जाएगा। जिसमें 8 GB रैम और 64 GB स्टोरेज मिलेगा। रियलमी C51 को कंपनी 10 हजार रुपये से कम कीमत के साथ लाएगी। इसे कंपनी 8,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है।

Realme C51 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
टिप्सटर की लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Realme C51 को 8GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी को भी शामिल किया जा सकता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। लीक रेंडर के अनुसार Realme C51 स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच से लैस हो सकता है। इसके नॉच के दोनों किनारों पर iPhone के डायनेमिक आइलैंड फीचर के जैसे मिनी कैप्सूल फीचर को शामिल किया जा सकता है। जो यूजर्स को डेटा यूज, स्टेप काउंट, चार्जिंग स्टेटस के साथ सूचनाओं समेत यूजफुल जानकारी देने में मदद करेगा। रेंडर्स की मानें तो रियलमी का यह अपकमिंग हैंडसेट सपाट किनारे के साथ लॉन्च होगा। जिसके बाईं ओर सिम स्लॉट और दाईं ओर पावर बटन के साथ वॉल्यूम रॉकर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसके टॉप बेजल पर एक ईयरपीस हो सकता है। फोन में डुअल-कैमरा सेटअप के साथ एक एलईडी फ्लैश हैमिल सकता है।
Realme C53 के स्पेक्स
हालांकि हाल ही में कंपनी ने C सीरीज के हैंडसेट Realme C53 स्मार्टफोन को भारत में किया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 10 हजार रुपये से कम रखा है। Realme C53 में 108 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Realme C53 में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 128 GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








