Home
Mobile

Realme C51 की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री, पहले ही जान लें स्पेक्स और कीमत

Realme C51 Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड Realme जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Realme C51 को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन को सोशल मीडिया पर टीज किया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। आपको बता दें, यह फोन भारत से पहले ताइवान और इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। जिसे कंपनी अब भारत में लाने की तैयारी कर रही है। आईए आपको इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन से रूबरू करवाते हैं।

अपने इस फोन को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि खुद कंपनी ने की है। रियलमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फोन की फोटो शेयर करते हुए,'चैंपियन इज कमिंग' लिखा है। गैर करने वाली बात यह है कि, इस फोन में एक मिनी कैप्सूल भी दिखाई दे रहा है। भारत में इसके लॉन्च करने की तारीख और स्पेक्स का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि इस फोन की एंट्री ग्लोबल मार्केट में पहले ही हो चुका है, जिससे इसके कुछ स्पेक्स की जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं।

Realme C51 की कीमत

Realme C51 को ताइवान में लगभग 10,400 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। जो मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। भारत में कंपनी अपने इस फोन को इसी कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती है।

Realme C51 की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री,पहले ही जान लें स्पेक्स

Realme C51 के स्पेसिफिकेशन

कंपनी Realme C51 को Apple के iPhone 14 Pro डिजाइन के जैसे तैयार किया है। इसमें एचडी + रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच की बड़ी वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह फोन Unisoc Tiger T612 ऑक्टा-कोर SoC से लैस है। इसमें कंपनी ने 4 GB रैम और 64GB स्टोरेज, 4GB रैम और 128GB दो स्टोरेज वेरिएंट का ऑप्शन दिया है। यह फोन पॉलीकार्बोनेट बिल्ड है, जिसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP प्राइमरी कैमरा और 0.3MP का डेप्थ सेंसर के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 33W के फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Triple camera setup has been given for photography in Realme C51. Which is coming with 50MP primary camera and 0.3MP depth sensor. For selfie, a 5MP front camera has been included in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X