Home
Mobile

iPhone की तरह दिखने वाला फोन Realme C51 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत

Realme C51 Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी आज अपने नए हैंडसेट Realme C51 को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। इसकी डिजाइन देखने में हुबहू आईफोन जैसा है। इस फोन के फ्रंट में डायनामिक आइसलैंड फीचर वाला डिस्प्ले है। आपको बता दें भारत से पहले इस फोन को ताइवान समेत कई देशों में लॉन्च किया जा चुका है। इसकी बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि, मात्र 28 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाती है। तो आइए आगे इस फोन की खासियत से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स जानते है।

भारत में Realme C51 की कीमत

कंपनी ने रियलमी सी 51 की ग्लोबल मार्केट में कीमत NT$ 3,990 यानी लगभग 10,430 रुपये तय की है। ऐसे में भारतीय बाजार में इसे 15,000 रुपये से कम कीमत में लाए जाने की उम्मीद है।

Realme C51 के स्पेसिफिकेशन

Realme C51 में 6.7 इंच का आईपीएस LCD डिस्प्ले मिलेगा। जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1600 x 720 पिक्सल रेजलूशन के साथ आ रहा है। कंपनी ने इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T612 चिपसेट और Mali-G57 GPU को शामिल किया है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा। इसे कंपनी 2 स्टोरेज ऑप्शन के साथ ला सकती है। जिसमें एक 4 रैम + 64GB स्टोरेज और दूसरा 4रैम + 128GB स्टोरेज शामिल होगा। इसके अलावा इसके रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP और दूसरा कैमरा 2MP का हो सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें Realme 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

iPhone की तरह दिखने वाला फोन Realme C51 आज भारत में होगा लॉन्च, कीमत

कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ, 4G VoLTE, डुअल सिम और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। सिक्योरिटी की बात करें तो इस फोन में फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल किया गया है।

Moto G54 5G 6 सितंबर को भारत में होगा लॉन्च

Motorola भी अपने जी सीरीज के नए फोन Moto G54 को भारत में 6 सिंतबर को लॉन्च करने जा रही है। इसमें 6.5 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसके अलावा कंपनी अपने इस डिवाइस को MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट से लैस कर सकती है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। Moto G54 5G की कीमत भारतीय बाजार में 14,999 रुपये तय हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme c51 will be launched in india today. In which 6.7 inch IPS LCD display will be available. Which is coming with 90Hz refresh rate and 1600 x 720 pixel resolution. The company has included the Octa-core Unisoc T612 chipset and Mali-G57 GPU in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X