Home
Mobile

Realme C53 के नए वेरिएंट की आज पहली सेल, जानें ऑफर्स , कीमत से लेकर फीचर्स

Realme C53 New Variant Sale: स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने हाल ही में अपने Realme C53 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है। जिसकी सेल आज से देश में शुरू हो गई है। अगर आप भी इस बजट फोन को खरीदना चाहते हैं, तो हम इस आर्टिकल में आपको इसपर मिलने वाले डिस्काउंट, नए वेरिएंट की कीमत और इसके फीचर्स के डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

Realme C53 पर ऑफर्स और कीमत

Realme C53 के नए वेरिएंट 6GB+128GB वाले मॉडल की कीमत कंपनी ने भारतीय मार्केट में 11,999 रुपये तय किया है। जिसकी बिक्री आज से ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart और Realme.com पर शुरू हो रही है। इस फोन की खरीदारी अगर आप ICICI बैंक, HDFC बैंक या फिर SBI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करते हैं, तो इसपर 1,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। आपको बता दें, इससे पहले कंपनी ने Realme C53 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दिया गया है। जिसकी कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 10,999 रुपये है।

Realme C53 के नए वेरिएंट की आज पहली सेल, जानें ऑफर्स और कीमत

Realme C53 फीचर्स

रियलमी सी53 स्मार्टफोन में 6.74 इंच LCD डिस्प्ले दी गई है। जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। यह फोन मिनी-कैप्सूल डिस्प्ले के साथ आता है, जो आईफोन में मिलने वाले Dynamic Island फीचर की तरह ही है। यह फोन Unisoc T612 प्रोसेसर शामिल किया गया है। जो Mali G57 GPU के साथ आएगा। रियलमी का यह डिवाइस ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI T Edition पर चलेगा।

Realme C53 का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Realme C53 में यूजर्स को 108 मेगापिक्सल प्राइमरी और पोर्ट्रेट रियर कैमरा मिलेगा। यह फोन 3x in-सेंसर डिजिटल ज़ूम के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी को शामिल किया है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिल रहा है

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme has recently launched the 6 GB RAM and 128 GB storage variant of its budget phone realme C53 with a price of Rs 11,999. Whose sale is starting from today. Let us tell you, before this the company had launched Realme C53 in two variants. In which 4GB RAM and 64GB storage and 6GB RAM with 64GB storage is provided. Whose price is Rs 9,999 and Rs 10,999 respectively
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X