Home
Mobile

Realme C53 का 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरियंट भारत में लॉन्च , जानें कीमत

Realme C53 New Variant Launched: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने Realme C53 स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट को भारत में लॉन्च किया है। आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को जुलाई मे ही भारतीय मार्केट में पेश किया था। उस वक्त रियलमी सी53 स्मार्टफोन के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज और 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया था। तो चलिए आपको इस नए वेरिएंट की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme C53 के नए वेरिएंट की भारत में कीमत

रियलमी सी53 के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारतीय बाजार में 11,999 रुपये तय हुआ है। जिसकी बिक्री 20 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी स्टोर से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इसपर SBI, HDFC और ICICI डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी करने पर 1 हजार तक इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं इसके 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 6 GB रैम के साथ 64 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसे आप चैंपियन गोल्ड और चैंपियन ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Realme C53 का 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरियंट भारत में लॉन्च , जानें

Realme C53 स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी सी53 स्मार्टफोन में 6.74 इंच LCD डिस्प्ले दी गई है। जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। यह फोन मिनी-कैप्सूल डिस्प्ले के साथ आता है, जो आईफोन में मिलने वाले Dynamic Island फीचर की तरह ही है। यह फोन Unisoc T612 प्रोसेसर और Mali G57 GPU के साथ आएगा। रियलमी का यह डिवाइस ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI T Edition पर चलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी और पोर्ट्रेट रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन 3x in-सेंसर डिजिटल ज़ूम के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिल रहा है ।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of 6 GB RAM and 128 GB storage variant of Realme C53 is Rs 11,999 in the Indian market. Its sale will start from 12 noon on September 20. It can be purchased from Flipkart and Realme Store. Under the launch offer, the company is offering an instant discount of up to Rs 1,000 on purchasing it through SBI, HDFC and ICICI debit or credit cards.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X