108MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी के साथ Realme C53 की हुई धमाकेदार एंट्री, कीमत 10 हजार से कम
Realme C53 Launched In India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपना एक और नया हैंडसेट Realme C53 को भारतीय मार्केट में पेश किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोन 108MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ कई अन्य दमदार फीचर्स से लैस है। रियमली के इस नए फोन Realme C53 की बिक्री 26 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी। तो आइए आपको इस नए स्मार्टफोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स आगे विस्तार में बताते हैं।

Realme C53 की कीमत और ऑफर
। कंपनी ने Realme C53 को 4GB + 128GB और 6GB + 64GB दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 9,999 रुपये और 6GB + 64GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 10,999 रुपये तय किया गया है। जिसकी खरीदारी आप 26 जुलाई दोपहर 12 बजे से कर सकते हैं। आपको बता दें, आज शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक रियलमी के नए फोन की अर्ली बर्ड सेल चलेगी। जिसके तहत 6GB + 64GB वेरिएंट की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इस फोन पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 500 रुपये का कूपन शामिल किया गया है। हालांकि इस ऑफर का लाभ HDFC, SBI और ICICI बैंक का धारकों के ही मिलेगा। इस फोन को कंपनी ने चैंपियन ब्लैक और चैंपियन गोल्ड दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
Realme C53: स्पेसिफिकेशंस
रियलमी सी53 में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz का स्क्रीन रेट मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 180Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसे Unisoc T612 ऑक्टा-कोर चिपसेट की सपोर्ट मिलेगी। इसके अलावा Mali-G57 GPU का भी साथ मिल रहा है। यह फोन एंड्रायड 13 पर बेस्ड realme UI T Edition ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP मेन कैमरा, 2MP का पोर्टरेट कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications








