Realme C53 बजट फोन की जल्द होगी एंट्री, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Realme अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C53 को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। इस अपकमिंग फोन का एक प्रमोशनल फोटो हाल ही में लीक हुआ है। जिसके बाद से ही इस फोन जल्द एंट्री होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की घोषणा नहीं की गई है। तो आइए आपको कम बजट में तगड़े फीचर वाले इस फोन के बारे में विसतार से बताते हैं।
इस फोन को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार Realme C53 को भारत में एक बजट फोन के तौर पर पेश किया जाएगा। रियलमी के इस हैंडसेट फोन को EEC और FCC सर्टिफिकेशन मिले हैं। इस अपकमिंग हैंडसेट को थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3760 के साथ देखा गया है।
Realme C53 के फीचर्स
Realme C सीरीज के इस डिवाइस में यूजर्स को 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच IPS HD + LCD डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। इस फोन को UNISOC T612 4G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 6GB LPDDR4X रैम और 128 GB तक UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज शामिल होगा। इसके अलावा यूजर्स अपने सुविधानुसार इसमें 6GB का वर्चुअल रैम को एक्सटेंड भी कर सकते हैं। वहीं कैमरे की बात करें तो Realme C53 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 0.3MP का सेंसर शामिल किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। इस फोन को पावर देने के लिए 33W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन के साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

कलर और कीमत
Realme C53 अपकमिंग स्मार्टफोन के कलर और कीमत की बात करें तो इस फोन को 10,000 रुपये से कम कीमत के साथ कंपनी भारत में पेश कर सकती है। जो ब्लैक और गोल्ड दो कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है।
Realme Narzo N53 स्मार्टफोन
Realme ने बीते गुरुवार यानि कि, 18 मई को अपने नए हैंडसेट Realme Narzo N53 को लॉन्च किया है। जो इस कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम हैंडसेट माना जा रहा है। इसको फेदर ब्लैक और फेदर गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जो आपको महज 8,999 रुपये में मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








