Home
Mobile

Realme C53 स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ मिल रहा दमदार फीचर्स, इतनी है कीमत

Realme C53 स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में पाएं दमदार फीचर्स

Realme c53 Launched : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपना लेटेस्ट हैंडसेट Realme C53 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस फोन को काफी अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ पेश किया है। कंपनी ने फिलहाल अपने इस नए हैंडसेट को मलेशिया में लॉन्च किया है। जिसे जल्द दूसरे बाजारों में भी पेश किया जा सकता है। रियलमी के इस लेटेस्ट फोन को मलेशिया में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसमें यूजर्स को 5,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 2 TB तक स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। तो चलिए आपको इस नए रियलमी फोन के फीचर्स से लेकर कीमत तक जानकारी विस्तार में बताते हैं।

Realme C53 के स्पेसिफिकेशन्स

Realme C53 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कंपनी ने डिस्प्ले पैनल में 180Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया है। जिसमें यूजर्स को 650 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। Realme का यह लेटेस्ट फोन C53 एंड्रॉयड वर्जन 13 पर काम करता है, जिसमें रियलमी यूआई टी एडीशन शामिल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Realme C53 फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लैंस मिल रहा है। जो AI फीचर्स के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme C53 स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में पाएं दमदार फीचर्स

डिजाइन के मामले में Realme का यह लेटेस्ट हैंडसेट 7.49mm मोटा है। यह हैंडसेट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है, जिसे यूजर्स अपनी आवश्यकताअनुसार माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक इसके स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। इसके डिस्प्ले में आपको वॉटरड्रॉप नॉच और 90.3% प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मिल रहा है।

इस फोन के बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इस डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है। इसके अलावा Realme C53 में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ब्लूटूथ , 5.0 3.5mm हेडफोन जैक के साथ वाई-फाई सपोर्ट भी मिल रहा है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने अपने इस हैंडसेट के साइड माउंटेड में फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी शामिल किया है।

Realme C53 की कीमत

कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को Champion Gold और Might Black कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। Realme C53 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे मलेशिया में MYR 550 (लगभग 9,810 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया है। जल्द ही यह फोन एशिया के अन्य बाजारों में भी उपलब्ध हो सकता है। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में Realme C53 का रीब्रांडेड वर्जन Realme Narzo N53 को पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker Realme has launched its latest handset Realme C53. Currently it has been launched in Malaysia. Which can soon be introduced in other markets as well. This latest Realme phone has been listed on the company's official website in Malaysia. In this, users have been given 5,000mAh battery, up to 2 TB storage support with 50MP cameras.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X