Home
Mobile

Realme C53 स्मार्टफोन तगड़ी बैटरी के साथ आज भारत में होगा लॉन्च, पहले ही जान लें स्पेसिफिकेशन

Realme C53: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट कम है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल स्मार्टफोन ब्रांड Realme अपना नया हैंडसेट Realme C53 को आज भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। जिसे बजट फोन के तौर पर पेश किया जाएगा। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस फोन का फर्स्ट लुक टीजर के साथ सामने आ चुका है। जिसमें Realme C53 स्मार्टफोन Realme 9i जैसा दिखाई दे रहा है। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आपको बता दें, कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन की लंबे समय से टीजर जारी कर रही है। जिससे इसके लुक का खुलासा हो चुका है। जारी टीजर में यह फोन Realme 9i जैसा दिखाई दे रहा है। इस फोन को 19 जुलाई को भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके बाद ही यह फोन खरीदारी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Realme C53 स्मार्टफोन की खासियत

Realme C53 स्मार्टफोन को लेकर अब सामने आई जानकारी के अनुसार एक बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल कर सकती है। जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को 108 मेगापिक्स का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। रियलमी का ये अपकमिंग फोन स्लिम डिजाइन के साथ आएगा। स्मार्टफोन के एक टीजर में इस फोन को लेकर दी जानकारी में बताया गया है कि, फोन 7.99mm की थिकनेस के एक स्लिम मास्टरपीस होगा।

Realme C53 स्मार्टफोन तगड़ी बैटरी के साथ आज भारत में होगा लॉन्च

इमोजी से जुड़े फीचर के साथ हो सकती है Realme C53 की एंट्री

जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं, कि Realme ने अपने इस फोन के लॉन्चिंग से पहले ही कुछ नए टीजर जारी किए हैं। जिसमें इमोजी के साथ Realme C53 को शोकेस किया है। जिसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही है कि, कंपनी अपने इस नए फोन में इमोजी को लेकर भी किसी खास फीचर को शामिल कर सकती है।

Realme C53 संभावित कीमत

आपको बता दें, इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च से ठीक पहले फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने इसके 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत शेयर की है। जिसके अनुसार इस वेरिएंट को यूजर्स मात्र 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस फोन की कीमत को लेकर कई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपक कल तक और इंतजार करना पड़ेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C53 smartphone will be launched in the Indian market on July 19 with a large 5000mAh battery. In which users can get 108 megapixels camera for photography.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X